संदेश

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव परिणाम विकास की राजनीति पर जनता की मुहर - रोहित ठाकुर

चित्र
  पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव परिणाम विकास की राजनीति पर जनता की मुहर - रोहित ठाकुर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज शुराचली क्षेत्र की ग्राम पंचायत रावीं में मौजूद रहे जहाँ पर उन्होंने खंड विकास समिति (जुब्बल) की नवनिर्वाचित अध्यक्षा कमलेश झगटा एवं शुराचली क्षेत्र की स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित जन आभार समारोह की अध्यक्षता की। रोहित ठाकुर ने इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्षा कमलेश झगटा एवं अन्य सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि पहली बार शुराचली क्षेत्र से कोई बीडीसी अध्यक्ष के पद के लिए चुना गया है जो क्षेत्र के लिए एक प्रसन्नता का विषय है। हाल ही में हुए पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में जुब्बल नावर कोटखाई में कांग्रेस पार्टी को एकतरफा जीत मिली है, जो कि इस बात का प्रमाण है कि जनता सकारात्मक सोच और विकास की राजनीति का सदैव समर्थन करती है। उन्होंने बताया कि खंड विकास समिति (जुब्बल) की 15 में से 15 सीटों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को जीत मिली है और जिला परिषद की 03 सीटों पर भी कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी रहे। इस सहयोग और समर्थन के लिए वह जुब्बल नावर कोटखाई की जनता का...

खदराला मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करवाने के होंगे विशेष प्रयास - विक्रमादित्य सिंह

चित्र
  खदराला मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करवाने के होंगे विशेष प्रयास - विक्रमादित्य सिंह लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि खदराला मार्ग ऐतिहासिक महत्व का मार्ग है, जिसे भविष्य में राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करवाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस विषय को केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह आज खदराला में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्ष 1962 से पूर्व यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग था, जिसे बाद में राज्य राजमार्ग का दर्जा दिया गया। उन्होंने बताया कि बाघी क्षेत्र के लोगों द्वारा भी इस मार्ग को पुनः राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग उठाई गई है। पर्यटन एवं क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से इस मार्ग का विशेष महत्व है, इसलिए इस विषय को केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही क्षेत्र की सभी पंचायतों का व्यापक दौरा किया जाएगा तथा नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विकास कार्यों को और अधिक गति प्रदान की जाएगी। ...

कल 18 कि मी और आज 12 किलोमीटर चलकर हांफ गई हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस

चित्र
  कल 18 कि मी और आज 12 किलोमीटर चलकर हांफ गई हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस   नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर गत दिन हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस के महज 18 किलोमीटर के सफर पर ही खराब होने से यात्रियों की परेशानी कारण बन गई थीl आज दिन फिर से सोमवार को दोपहर करीब 1:00 बजे निगम की एक और बस पठानकोट से महज 12 किलोमीटर दूर पहुंचकर मुसाफिरों को भारी दोपहर में तथा भारी गर्मी में सड़क पर उतार बैठी। यह बस कंडवाल से भी 4 किलोमीटर पीछे जंडवाल के पास हाँफ कर खड़ी हो गई। इस संबंध में आज जब बैजनाथ डिपो के प्रबंधक शशांक धीमान से जानना चाहा। तो उन्होंने कहा कि पता लगाया जाएगा कि खराब होने वाली दोनों बसें किस डिपो की थी। इस मामले मे अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ के सहानिदेशक राजेश सिंह पठानिया ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के आए दिन सड़क पर खराब हो कर खड़े रहने की स्थिति पर खेद व्यक्त करते हुए कहा है। कि अगर सरकार जनता को ठीक बस सेवा नहीं दे सकती। तो इसे बंद कर निजी बसों को रूट परमिट दे देने चाहिएl इससे सरकार को आय भी होगी व निगम को घाटा भी नहीं उठाना पड़ेगा। क्षेत...

मंडी नगर निगम में तीसरी बार भाजपा के महापौर और उप महापौर बनना कार्यकर्ताओं की जीत : जयराम ठाकुर

चित्र
मंडी नगर निगम में तीसरी बार भाजपा के महापौर और उप महापौर बनना कार्यकर्ताओं की जीत : जयराम ठाकुर मंडी : अजय सूर्या / मंडी में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष, कहा, सरकार ने पहले तो चुनावों को टालने का हरसंभव प्रयास किया और अब जब परिणाम उनके पक्ष में नहीं आए, तो वे जीते हुए जनप्रतिनिधियों को शपथ लेने से रोक रहे हैं, जो पूरी तरह से लोकतंत्र के खिलाफ और दुर्भावनापूर्ण  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी नगर निगम मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के बाद पत्रकारवार्ता में कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार ने पहले तो चुनावों को टालने का हरसंभव प्रयास किया और अब जब परिणाम उनके पक्ष में नहीं आए, तो वे जीते हुए जनप्रतिनिधियों को शपथ लेने से रोक रहे हैं, जो पूरी तरह से लोकतंत्र के खिलाफ और दुर्भावनापूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार दबाव डालकर जनप्रतिनिधियों को अपने पक्ष में करने की हरसंभव कोशिश कर रही है लेकिन हमारी विचारधारा के जीते हुए पार्षदों की एकजुटता के आगे उनकी एक नहीं चल रही है। धर्मशाला और सोलन में आज कांग्रेस के सदन से भाग जाने व...

भाजपा का कांग्रेस सरकार पर हमला, राजनीतिक दबाव और लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग के लगाए आरोप

चित्र
  भाजपा का कांग्रेस सरकार पर हमला, राजनीतिक दबाव और लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग के लगाए आरोप शिमला : गायत्री गर्ग / चोरी और सीनाजोरी कांग्रेस सरकार की पहचान बन चुकी है, अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए भाजपा पर झूठे आरोप लगा रही है : राकेश जमवाल, रणधीर शर्मा अधिकारियों पर राजनीतिक दबाव डाल रही है कांग्रेस सरकार, कर्मचारी संविधान और अपने विवेक के अनुसार कार्य करें : भाजपा नगर निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव जानबूझकर टाले जा रहे हैं, लोकतंत्र का गला घोंट रही है कांग्रेस सरकार : भाजपा  भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी रणधीर शर्मा ने कांग्रेस सरकार के मंत्रियों द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह निराधार, हास्यास्पद और जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की स्थिति ऐसी हो गई है कि "जहां चोरी करती है, वहीं सीनाजोरी भी करती है।" अपनी विफलताओं, भ्रष्टाचार, आर्थिक बदहाली और प्रशासनिक अराजकता को छिपाने के लिए अब भाजपा पर मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कह...

काज-वे को ठीक करने कारण सारा यातायात जर्जर सड़क में फंस गया।

चित्र
  काज-वे को ठीक करने कारण सारा यातायात जर्जर सड़क में फंस गया।   नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर प्रदेश के जसूर से सटे छतरौली नाला के दोनों और बने कच्चे काजवे पर आज सवेरे कई किलोमीटर लंबा जाम लग जाने कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जाता है की काजवे के एक भाग की सड़क को भारी मशीनरी के साथ ठीक किया जा रहा थाऔर इसके चलते इस भाग को यातायात के लिए बंद किया गया था। इस कारण दोनों तरफ का यातायात एक तरफ के जर्जर काजवे से गुजरने लगा। इस कारण इस तंग सड़क पर वाहन फंस गए तथा अराजकता की स्थिति पैदा हो गई। फोरलेन कंपनी के कर्मचारी दल ने मौके पर आकर हालात को काबू करने का प्रयास तो किया। लेकिन तंग व जर्जर सड़क पर जाम खुलवाने में उनके भी पसीने छूट गए। इस मामले मे व्यापार मंडल व सामाजिक संस्थाओं का कहना है कि इस पुल के अगल-बगल में बनाए गए काजवे की सड़कों को जब तक पक्का नहीं किया जाता। तब तक जनता को परेशानी का सामना करते रहना पड़ सकता है। अतः इन्हें पक्का किया जाना बहुत जरूरी है। फोरलेन निर्माण कंपनियों की अपनी मनमर्जी से क्षेत्र की जनता परेशान है ऐसा लगता...

नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ ,

चित्र
नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ , सुमन ठाकुर महापौर एवं जितेंद्र शर्मा उप महापौर निर्वाचित मंडी : अजय सूर्या / नगर निगम मंडी के महापौर एवं उप महापौर पदों के लिए सोमवार को नगर निगम कार्यालय, मंडी के सभागार में निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। दोनों पदों के लिए एक-एक नामांकन प्राप्त होने के कारण सुमन ठाकुर को महापौर तथा जितेंद्र शर्मा को उप महापौर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया की अध्यक्षता उपायुक्त एवं प्राधिकृत अधिकारी अपूर्व देवगन ने की। इस अवसर पर नगर निगम मंडी के सभी 14 नवनिर्वाचित पार्षद उपस्थित रहे। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार महापौर पद के लिए वार्ड नम्बर नौ पैलेस दो से सुमन ठाकुर तथा उप महापौर पद के लिए वार्ड नम्बर ग्यारह समखेतर से जितेंद्र शर्मा ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। दोनों पदों के लिए अन्य कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ, जिसके चलते प्राधिकृत अधिकारी ने दोनों को क्रमशः महापौर एवं उप महापौर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।इससे पहले उपायुक्त एवं प्राधिकृत अधिकारी अपूर्व देवगन...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: