ज्वाली विधानसभा: हार पंचायत के स्वर्ग धाम में सफाई अभियान शुरू, बीडीसी सदस्य और प्रधान की अनूठी पहल
ज्वाली विधानसभा: हार पंचायत के स्वर्ग धाम में सफाई अभियान शुरू, बीडीसी सदस्य और प्रधान की अनूठी पहल ज्वाली (शिमला/कांगड़ा): ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली हार पंचायत में एक सराहनीय पहल देखने को मिली है। पंचायत के स्वर्ग धाम (श्मशान घाट) में लंबे समय से फैली गंदगी और उग आई भारी झाड़ियों व भांग की वजह से स्थानीय लोगों को अंतिम संस्कार के दौरान भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेते हुए हार के बीडीसी सदस्य नसीब सिंह और पंचायत प्रधान सतविंदर सिंह ने आगे आकर अपने निजी खर्चे से स्वर्ग धाम की साफ-सफाई का कार्य शुरू करवाया है, जिसकी क्षेत्र में हर तरफ प्रशंसा हो रही है। भांग और झाड़ियों के कारण हो रही थी परेशानी स्थानीय लोगों का कहना था कि स्वर्ग धाम के आसपास भारी मात्रा में भांग और अन्य अनावश्यक जंगली वनस्पतियां उग आई थीं। स्थिति इतनी विकट हो गई थी कि अंतिम यात्रा के दौरान लोगों का श्मशान घाट तक पहुंचना और वहां खड़े होना भी दूभर हो गया था। इस समस्या से परेशान ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई थी। जनता की पुकार पर तुरंत लिया एक्शन ल...