संदेश

ज्वाली विधानसभा: हार पंचायत के स्वर्ग धाम में सफाई अभियान शुरू, बीडीसी सदस्य और प्रधान की अनूठी पहल

चित्र
ज्वाली विधानसभा: हार पंचायत के स्वर्ग धाम में सफाई अभियान शुरू, बीडीसी सदस्य और प्रधान की अनूठी पहल ज्वाली (शिमला/कांगड़ा):  ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली हार पंचायत में एक सराहनीय पहल देखने को मिली है। पंचायत के स्वर्ग धाम (श्मशान घाट) में लंबे समय से फैली गंदगी और उग आई भारी झाड़ियों व भांग की वजह से स्थानीय लोगों को अंतिम संस्कार के दौरान भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेते हुए हार के बीडीसी सदस्य नसीब सिंह और पंचायत प्रधान सतविंदर सिंह ने आगे आकर अपने निजी खर्चे से स्वर्ग धाम की साफ-सफाई का कार्य शुरू करवाया है, जिसकी क्षेत्र में हर तरफ प्रशंसा हो रही है। भांग और झाड़ियों के कारण हो रही थी परेशानी स्थानीय लोगों का कहना था कि स्वर्ग धाम के आसपास भारी मात्रा में भांग और अन्य अनावश्यक जंगली वनस्पतियां उग आई थीं। स्थिति इतनी विकट हो गई थी कि अंतिम यात्रा के दौरान लोगों का श्मशान घाट तक पहुंचना और वहां खड़े होना भी दूभर हो गया था। इस समस्या से परेशान ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई थी। जनता की पुकार पर तुरंत लिया एक्शन ल...

एफआरए के तहत पात्र लोगों को प्राथमिकता के आधार पर दिलाएं अधिकार: आशीष बुटेल

चित्र
  एफआरए के तहत पात्र लोगों को प्राथमिकता के आधार पर दिलाएं अधिकार: आशीष बुटेल

भंगरोटू डे-केयर सेंटर में विशेष बच्चों के लिए फिजियोथेरेपी सत्र शुरू

चित्र
  भंगरोटू डे-केयर सेंटर में विशेष बच्चों के लिए फिजियोथेरेपी सत्र शुरू नेरचौक : अजय सूर्या / विशेष बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और शारीरिक विकास के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी एवं इंडिया केयर्स के सहयोग से डे-केयर सेंटर, भंगरोटू में फिजियोथेरेपी सत्र शुरू किए गए हैं।  इस पहल के तहत प्रत्येक कार्य दिवस पर एक घंटे का नियमित फिजियोथेरेपी सत्र आयोजित किया जाएगा। यह फिजियोथेरेपी कार्यक्रम आगामी दो माह तक जारी रहेगा। इसके बाद बच्चों की प्रगति का आकलन किया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नियमित फिजियोथेरेपी से बच्चों की शारीरिक क्षमता और दैनिक गतिविधियों में कितना सुधार हुआ है। फिजियोथेरेपी सत्रों का मुख्य उद्देश्य बच्चों की गतिशीलता, शारीरिक क्षमता, संतुलन और समन्वय में सुधार करना है। इसके साथ ही बच्चों के समग्र स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। नियमित अभ्यास और विशेषज्ञ मार्गदर्शन से बच्चों को उनकी शारीरिक क्षमताओं के अनुसार बेहतर अवसर प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस पहल के लिए आयोजकों ...

नूरपुर-जसूर में 22 से 25 अगस्त तक लगेगी भव्य ज्वेलरी प्रदर्शनी एवं सेल

चित्र
  नूरपुर-जसूर में 22 से 25 अगस्त तक लगेगी भव्य ज्वेलरी प्रदर्शनी एवं सेल नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर एवं जसूर क्षेत्र के सम्मानित परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रतिष्ठित बूढ़ा मल एंड संस ज्वेलर्स की ओर से आगामी 22, 23, 24 और 25 अगस्त को होटल वाटिका, जसूर में चार दिवसीय ग्रैंड ज्वेलरी एग्जीबिशन एंड सेल का आयोजन किया जा रहा है। कंपनी द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि इस विशेष प्रदर्शनी में ग्राहकों के लिए सोने, हीरे और अन्य आकर्षक आभूषणों की नवीनतम एवं विशेष रेंज उपलब्ध रहेगी। कंपनी के अनुसार वर्तमान समय में सोने के बढ़ते दामों के बावजूद ग्राहकों को अधिकतम लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदर्शनी के दौरान कई विशेष ऑफर पेश किए जा रहे हैं। डायमंड ज्वेलरी पर फ्लैट 20 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ अतिरिक्त 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, जिससे ग्राहक अपनी पसंदीदा हीरे की ज्वेलरी आकर्षक कीमतों पर खरीद सकेंगे। इसके अलावा जिन ग्राहकों के पास पुराना सोना है, उनके लिए भी विशेष सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। ओल्ड गोल्ड एक्सचेंज पर 100 प्रतिशत एक्सचेंज वैल्यू के साथ अतिरिक्त ...

कृषि मंत्री ने ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को किया सम्मानित

चित्र
  कृषि मंत्री ने ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को किया सम्मानित  नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज मंगलवार को शिव शंकर पैलेस, लब भनेई में ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों—वार्ड सदस्यों, उपप्रधानों, प्रधानों, बीडीसी सदस्यों तथा जिला परिषद सदस्यों को शॉल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि जनता ने उन्हें विश्वास के साथ जनसेवा की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से राजनीति से ऊपर उठकर ईमानदारी, निष्पक्षता और समर्पण के साथ अपनी पंचायतों में लोगों के कार्य करवाने तथा विकास कार्यों को गति देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को पंचायत के प्रत्येक व्यक्ति को साथ लेकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करना चाहिए।प्रो. चन्द्र कुमार ने जनप्रतिनिधियों से पंचायतों में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ मजबूती से खड़े होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा...

जसदीप सिंह पठानिया बने सहायक उप निरीक्षक, विभिन्न जिलों में दे चुके हैं सेवाएं

चित्र
  जसदीप सिंह पठानिया बने सहायक उप निरीक्षक, विभिन्न जिलों में दे चुके हैं सेवाएं जासूर : राकेश शर्मा / जसदीप सिंह पठानिया पुत्र स्वर्गीय  नरेंद्र सिंह पठानिया, निवासी गांव भलून, का पुलिस विभाग में सहायक उप निरीक्षक (ASI) के पद पर प्रमोशन हुआ है। जसदीप सिंह पठानिया वर्तमान में पुलिस विभाग में एसपी नूरपुर के अंतर्गत हेड कांस्टेबल के पद पर सेवाएं दे रहे थे। वर्ष 2006 में पुलिस विभाग में भर्ती होने के बाद उन्होंने अपनी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और मेहनत के बल पर विभिन्न जिलों में सेवाएं दी हैं। उन्होंने चंबा, शिमला, सोलन और कांगड़ा सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं निभाई हैं। जसदीप सिंह पठानिया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी नूरपुर से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने देहरी कॉलेज से बीएससी की डिग्री हासिल की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एलएलबी की शिक्षा पूरी की, जबकि एलएलएम की डिग्री कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से प्राप्त की। इसके अतिरिक्त उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पीजीडीसीए किया है तथा सी-डैक मोहाली से हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग...

नूरपुर में आंगनबाड़ी की 6 रिक्त पोस्टों के लिए 31 अगस्त तक आवेदन

चित्र
  नूरपुर में आंगनबाड़ी की 6 रिक्त पोस्टों के लिए 31 अगस्त तक आवेदन जसूर : राकेश शर्मा / नूरपुर क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका और क्रश वर्कर के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। इन पदों के लिए 17 अगस्त को आयोजित इंटरव्यू में कुल 18 पदों में से 12 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया है, जबकि 6 पद अभी भी रिक्त रह गए हैं। सीडीपीओ नूरपुर सुभाष चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि विभागीय दिशा-निर्देशों के तहत रिक्त पदों के लिए आवेदन करने की अवधि को 15 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके चलते अब इन रिक्त पदों के लिए इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को आयोजित साक्षात्कार प्रक्रिया के दौरान जिन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, उन्हें आगामी एक-दो दिनों के भीतर ज्वाइनिंग दे दी जाएगी। इससे संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों में सेवाएं सुचारू रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी। सीडीपीओ ने बताया कि जो 6 पद अभी रिक्त हैं, उन्हें भी निर्धारित विभागीय प्रक्रिया के तहत दोबारा भरा जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीम...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: