फाफ डू प्लेसिस ने 200 की स्‍ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, 21 गेंद शेष रहते ही टीम को दिलाई जीत

नई दिल्ली : मैच में सेंट लूसिया किंग्स के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने धमाकेदार पारी खेलकर टीम को 21 गेंद शेष रहते 5 विकेट से जीत दिला दी। कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 के 14वें मुकाबले में सेंट लूसिया किंग्स का सामना सेंट किट्स एंड नेविस से हुआ। 


पहले खेलते हुए सेंट किट्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए थे। इसके जवाब में सेंट लूसिया ने महज 16.3 ओवर में मैच जीत लिया।

इसके बाद राइली रूसो ने किंग्स के गेंदबाजों की खबर ली। रूसो ने 31 गेंद में पांच छक्के और एक चौके की मदद से 50 रन बनाए। किंग्स की तरफ से अल्जारी जोसेफ ने दो विकेट लिए। बाकी के तीन गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला। सेंट किट्स ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 173 रन बनाए।

फाफ डू प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सेंट किट्स की शुरुआत दमदार रही। एविन लुईस और आंद्रे फ्लेचर ने पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़े। सैड्रैक डेसकार्टेस ने लुईस को आउट किया। फ्लेचर ने एक छोर संभालते हुए 50 गेंद पर 62 रन की पारी खेली। अल्जारी जोसेफ ने फ्लेचर को आउट किया।

इसके जवाब में उतरी लूसिया किंग्स के बल्लेबाजों ने भी जबरदस्त पलटवार किया। जॉनसन चार्ल्स और कप्तान फाफ डू प्लेसिस के बीच पहले विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी हुई। वानिंदु हसरंगा ने इस साझेदारी को तोड़ा, जब कप्तान डू प्लेसिस 31 गेंद पर 62 रन बनाकर आउट हो गए। चार्ल्स आखिरी तक नाबाद रहे। जॉनसन चार्ल्स ने 42 गेंद पर 74 रन की पारी खेली और 16.3 ओवर में 176 रन बनाकर मैच जीत लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन