मैजिक ब्लेड प्रा. लि. में भरे जाएंगे 36 पद

 मैजिक ब्लेड प्रा. लि. में भरे जाएंगे 36 पद




ऊना :
मैसर्ज मैजिक ब्लेड प्राइवेट लिमिटेड में पुरुषों के 36 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 19 सितम्बर को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना और 20 सितम्बर को उप रोजगार कार्यालय बंगाणा में आयोजित होंगे। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि 36 पदों में सीएनसी मशीन ऑपरेटर-सह- प्रोग्रामर के 4 पद, वीएमसी मशीन ऑपरेटर-सह- प्रोग्रामर के 4 पद, टर्नर/लेथ मशीन ऑपरेटर के 4 पद, इलेक्ट्रीशियन और फिटर के 2-2 पद और हेल्पर के 20 पद शामिल है। उन्होंने बताया कि सीएनसी मशीन ऑपरेटर-सह- प्रोग्रामर, वीएमसी मशीन ऑपरेटर-सह- प्रोग्रामर और टर्नर/लेथ मशीन ऑपरेटर पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास के साथ तीन साल का अनुभव होना जरूरी है। इलेक्ट्रीशियन और फिटर पद के लिए संबंधित टेªड में आईटीआई और हेल्पर पद के लिए 8वीं, 10वीं और 12वीं होना अनिवार्य है। साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थियों को सरकारी मानदडों के अनुसार और अनुभव के आधार प्रतिमाह वेतन देय होगा। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 18 से 45 वर्ष तक होनी चाहिए।
अक्षय शर्मा ने बताया कि इच्छुक व योग्यक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, हिमाचली बोनाफाइड, बायोडाटा और मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 86289-12413 और 80913-57003 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस