सिंगापुर की मेरी यात्रा बहुत फलदायी रही : पीएम मोदी

नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंगापुर और ब्रुनेई की अपनी तीन दिवसीय यात्रा समाप्त करने के बाद गुरुवार देर रात दिल्ली पहुंचे। पीएम मोदी ने एक्स पर अपनी सिंगापुर यात्रा का एक वीडियो शेयर किया और लिखा, 'सिंगापुर की मेरी यात्रा बहुत फलदायी रही है।



इससे पहले पीएम मोदी और सिंगापुर के पीएम लॉरेंस वोंग ने सिंगापुर के संसद भवन में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने अपने प्रतिनिधिमंडलों के साथ द्विपक्षीय बैठक की। अपनी बातचीत में दोनों नेताओं ने भारत-सिंगापुर द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति की समीक्षा की। इसके बाद, दोनों पक्षों ने डिजिटल टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर, स्किल डेवलपमेंट और हेल्थ सर्विस के क्षेत्र में चार समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम लॉरेंस वोंग को भारत आने का न्योता दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

यह निश्चित रूप से द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देगी और दोनों देशों के लोगों को लाभ पहुंचाएगी। मैं सिंगापुर की सरकार और लोगों को उनकी गर्मजोशी के लिए धन्यवाद देता हूं।

पीएम मोदी ने सिंगापुर में एईएम होल्डिंग्स लिमिटेड की सेमीकंडक्टर फैसिलिटी का भी दौरा किया। इस दौरान सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने सिंगापुर की सेमीकंडक्टर कंपनियों को 11-13 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाली सेमीकॉन इंडिया एक्स्पो में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री ने सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच बातचीत भारत और सिंगापुर के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और ऊंचाई पर ले जाने पर केंद्रित रही।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड