न दुआ काम आई, न दवा, गुब्बारे ने बुझा दिया गरीब घर का चिराग

न दुआ काम आई, न दवा, गुब्बारे ने बुझा दिया गरीब घर का चिराग




( फतेहपुर : वलजीत ठाकुर )

न दुआओं का असर हुआ और न ही दवाओं से काम चला। जिंदगी की जंग लड़ रहा 13 वर्षीय विवेक कुमार अपनी जिंदगी की जंग को हार गया। सिद्धपुरघाड़ के 13 वर्षीय विवेक कुमार की मौत से हर किसी की आंख नम है। उसकी मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। अमनदीप अस्पताल पठानकोट में डॉक्टरों की टीम ने 13 वर्षीय विवेक कुमार के गले से गुब्बारे को निकाल दिया, लेकिन उसके बाद भी स्थिति नाजुक बनी हुई थी |

डॉक्टरों की टीम ने बच्चे को बचाने की हर संभव कोशिश की, परंतु इसके बाद भी गुरुवार देर रात करीब 11 बजे गरीब के घर का चिराग बुझ गया। गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गुब्बारा ही बच्चे की मौत का कारण बन गया। बच्चे की मौत से जहां परिजन स्तब्ध हैं, तो वहीं स्कूल व गांव में भी शोक की लहर है। स्कूल के बच्चों व स्टाफ की आंख भी नम है। जिस बच्चे को परिजनों ने सुबह तैयार करके स्कूल भेजा था, वह बच्चा मौत की आगोश में सोया हुआ घर पहुंचा। किसी भी परिवार को यह मंजर सहन करना पाना काफी मुश्किल होता है। मृतक विवेक कुमार के पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं तथा माता गृहिणी है। मृतक विवेक कुमार की बड़ी बहन जमा दो में पढ़ती है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन