बेगूसराय में दबंग भाभी ने देवर को चाकू से गोदा, गंभीर हालत में भर्ती

बिहार : बेगूसराय में मामूली विवाद पर भाभी ने अपने ही देवर को चाकू से गोद-गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। फिर आनन-फानन में परिजनों ने घायल अवस्था में उठाकर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया।



घटना साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा गांव की है।

पीड़ित अनिल कुमार चौधरी ने बताया है कि चाकू से कई जगह गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मेरी भाभी दबंग की तरह रहती है। लगातार मेरे परिवार के साथ और मेरे बच्चे के साथ मारपीट भी करती रहती है। फिलहाल, इस घटना परिजनों ने नजदीकी थाना साहेबपुरकमाल को दी ।  

मौके पर पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

घायल की पहचान साहेबपुरकमाल थाना अंतर्गत बखड्डा गांव निवासी अनिल कुमार चौधरी के रूप में हुई हैं। घटना के संबंध में घायल अनिल कुमार चौधरी ने बताया है कि मामूली विवाद बच्चों के साथ हुआ था। इसी विवाद को लेकर भाभी मेरी धर्मपत्नी के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर रही थी। जब हमने इसका विरोध किया तो इसी से नाराज होकर भाभी ने मुझपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग