जोगिन्द्र नगर में चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

जोगिन्द्र नगर में चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार 


मंडी: जिला मंडी पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना जोगिन्द्र नगर की टीम ने यातायात चैकिंग एवं नाकाबंदी के दौरान दो युवकों से चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक मंडी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान सन्नी कुमार पुत्र श्री भूरी सिंह और अजय पाल सिंह पुत्र श्री रोशन लाल, दोनों निवासी डाकघर चौंतड़ा, तहसील जोगिन्द्र नगर, जिला मंडी (हि.प्र.) को पकड़ा। उनकी तलाशी लेने पर 10.05 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना जोगिन्द्र नगर में एनडीपीएस (ND&PS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगामी अन्वेषण जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी नशे का सामान कहां से लाए थे और इसे कहां सप्लाई करने वाले थे।

पुलिस अधीक्षक मंडी ने आम जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ लड़ाई में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,