काँगड़ा की आराधना कपूर इंग्लैंड में मिसेस एशिया जी बी 2025 में फाइनलिस्ट मे तीसरे नंबर पर जगह बना कर किया हिमाचल का नाम रोशन
हिमाचल जिला काँगड़ा की आराधना कपूर इंग्लैंड में मिसेस एशिया जी बी 2025 में फाइनलिस्ट मे तीसरे नंबर पर जगह बना कर किया हिमाचल का नाम रोशन
ज्वाली
जिला काँगड़ा के जवाली उपमंडल के नगर पंचयात जवाली से आराधना कपूर सपुत्री डॉ जितेंदर ने आखिरकार मिसेस एशिया ग्रेट ब्रिटेन 2025 में रनर अप में अपनी जगह बना ही ली तथा भारत का नाम रोशन करते हुए भारत के देवभूमि हिमाचल प्रदेश में जिला कांगड़ा के छोटे से कस्बे नगर पंचायत जवाली से संबंध रखने वाली आराधना कपूर ने मिसेज एशिया ग्रेट ब्रिटेन 2025 में रनर अप का क्राउन हासिल कर किया इसके साथ ही उन्होंने नेशनल बेस्ट कॉस्ट्यूम मिसेज़/मिस एशिया ग्रेट ब्रिटेन का क्राउन और बेस्ट नेशनल एंट्रेंप्रेनुर ( बेस्ट बिज़नेस वोमेन) मिसेज़/मिस एशिया ग्रेट ब्रिटेन का क्राउन भी हासिल कर तीन क्राउन हासिल किये है इसके बारे में जिला कांगड़ा के जवाली में पता चलते ही आतिशबाजियों से पूरा जवाली गूंज उठा तथा उनके घर में बधाइयों का लोगों का तांता लग गया बही उनके भाई डॉक्टर शिव ब उनकी माता ने मिठाइयां बांटकर ख़ुशी का इजहार किया| आराधना कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि इंग्लैंड में उन्होंने हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को उजागर करते हुए हिमाचली कल्चर को इंग्लैंड में प्रस्तुत करते हुए हिमाचली लोक नृत्य के साथ इंग्लैंड में डंका बजाया जिसे इंग्लैंड में हिमाचली कलर को बहुत ही पसंद किया गया| जिसके लिए वह बहुत ही गर्ब महसूस कर रही हैं कि उन्हें इंग्लैंड में अपने हिमाचली संस्कृति को प्रस्तुत करने का अवसर मिला और अपने सपने को साकार करने में सफल हुई| उन्होंने कहा कि वे आगे भी इस तरह के कार्यक्रम में भाग लेकर अपने देश अपने प्रदेश के संस्कृतिक पहाड़ी कल्चर को आगे बढ़ावा देने के लिए तत्पर रहेंगे|
उन्होंने कहा की बह प्रदेश की हर लड़की को कुछ करने का जज्बा पैदा करने में प्रेरणा देती है मन में लगन हो तो कोई भी काम आसान नहीं होता इसलिए जो भी कम करो पूरी लगन के साथ करो कामजाबी आपके जरूर कदम चूमेगी |
कोई टिप्पणी नहीं