68वें राष्ट्रमण्डल सम्मेलन की समाप्ति उपरान्त कल स्वदेश लौटेंगे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां। - Smachar

Header Ads

Breaking News

68वें राष्ट्रमण्डल सम्मेलन की समाप्ति उपरान्त कल स्वदेश लौटेंगे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां।

68वें राष्ट्रमण्डल सम्मेलन की समाप्ति उपरान्त कल स्वदेश लौटेंगे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां। 


शिमला : गायत्री गर्ग /

हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां बारबाडोस की राजधानी ब्रिजटाऊन में 5 से 12 अक्तूबर, 2025 तक आयोजित 68वें राष्ट्रमण्डल अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन की समाप्ति पश्चात कल स्वदेश लौटेंगे। गौरतलब है कि विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां सम्मेलन में भाग लेने 29 फरवरी की मध्य रात्री लंदन रवाना हुए थे तथा दो दिनों के प्रवास उपरान्त ब्रिजटाऊन पहुँचे गए थे। भारतीय प्रतिनिधि के रूप में पठानियां ने जहाँ सम्मेलन में भाग लिया वहीं उन्होने सम्मेलन के लिए यचनित तीन विषयों क्रमश: “लोकतन्त्र को समर्थन देने के लिए हमारी संस्थाओं को मजबूत बनाना”, “जलवायु परिवर्तन और वैश्विक स्वास्थ्य के लिए इसका खतरा – स्थायी समाधान ढूँढना पर संक्षिप्त विवरण” तथा “राष्ट्रीय संसद बनाम प्रांतीय, प्रादेशिक और न्यायगत विधान मण्डल – शक्तियों को पृथ्करण की सुरक्षा और संरक्षण पर संक्षिप्त मसौदा पर अपना सम्बोधन दिया। 

          पठानियां ने अपने चिर – परिचित अन्दाज में बारबाडोस संसद में इन विषयों पर अपने विचार रखे तथा भारत को दुनिया का सबसे बड़ा तथा मजबूत लोकतन्त्र कहा। पठानियां ने कहा कि आज के भारत का स्वरूप बदल चुका है और भारत की गिनती आज विश्व के तीन – चार उन्नत देशों में की जाती है। भारत आज कृत्रिम बुद्विमता (AI) तथा डिजिटल प्रणाली का इस्तेमाल करने वाला अग्रदूत देश बन चुका है। हमारी संसदीय प्रणाली भी पूरी तरह डिजिटल हो चुकी है जिससे संघीय ढॉचे में पारदर्शिता तथा कार्य में दक्षता आएगी। 

           पठानियां कल लंदन से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे तथा 15 अक्तूबर, 2025 को सायं शिमला पहुँचेंगे।   




                                           

कोई टिप्पणी नहीं