भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा,
भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा, जिला पालमपुर
पालमपुर,
आज यहां जारी एक बयान में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा, जिला पालमपुर के जिला अध्यक्ष सुनील चौधरी ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती रागिनी रकवाल, वरिष्ठ नेता विधायक विपिन परमार, रविंद्र रवि धीमान, त्रिलोक कपूर एवं मुल्ख राज प्रेमी से विचार-विमर्श के उपरांत ओबीसी मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
उन्होंने बताया कि यह घोषणा प्रदेश भाजपा संगठन के दिशा-निर्देशानुसार एवं नियमानुसार, जिला मोर्चा निर्माण प्रभारी एवं प्रदेश सचिव सुमीत शर्मा तथा सह प्रभारी संजीव शर्मा की उपस्थिति में की गई। कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यकारिणी के साथ-साथ जिला के 10 मंडलों के ओबीसी मोर्चा अध्यक्षों की भी घोषणा की गई।
जिला अध्यक्ष सुनील चौधरी ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थ जी, नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार यह घोषणा संभव हुई है।
चौधरी ने बताया कि ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी संगठन के कार्यों को गांव-गांव तक मजबूती से पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी। साथ ही, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को हर गांव तक पहुंचाकर आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में मोर्चा अग्रसर रहेगा। जनता तक सरकार की जनहितकारी योजनाओं को पहुंचाना ओबीसी मोर्चा की प्राथमिकता होगी।
जिला कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारी:
उपाध्यक्ष: पंकज चौधरी, मदन चौधरी, सुरेश चौधरी, ध्रुव चौधरी, भावना , महामंत्री भार सिंह ,सुरेंद्र मस्ताना ,सचिन जमीन ,सिंह दिलीप ,चौधरी हेमराज, बिहारी लाल, देशराज चौधरी, कोषाध्यक्ष कुमेर चंद ,प्रवक्ता प्रीतम चौधरी, कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार, राजेश कुमार, शिबू चौधरी, राम चंद्र , मान चंद, राजीव कुमार, यशवंत सिंह, विजय शर्मा ,संजय ठाकुर , दीनानाथ ,राज मल, विक्रम चौधरी ,कमलेश धीमान, स्वरूप चौधरी ,रणजीत सिंह चौधरी ,जगदीश चंद्र, सुभाष चौधरी ,रविंदर सिंह ।
मंडल अध्यक्षों के नाम संजीव कुमार आलमपुर, राजेंद्र सिंह जयसिंहपुर, बलदेव चौधरी पंचरुखी, प्रवीण कुमार तानोत्र थुरल , ओम प्रकाश , सुशील चौधरी, मुरली चौधरी, पालमपुर ग्रामीण ,सुरेश चौधरी पालमपुर शहरी, अश्विनी चौधरी बैजनाथ अपर ,कपिल धीमान बैजनाथ लोहर।
कोई टिप्पणी नहीं