एक बूथ पर 10 किसान प्रहरी” कार्यक्रम के तहत पूरे हिमाचल प्रदेश में मनाली मंडल सबसे आगे
एक बूथ पर 10 किसान प्रहरी” कार्यक्रम के तहत पूरे हिमाचल प्रदेश में मनाली मंडल सबसे आगे
मनाली : ओम बौद्ध /
वर्तमान समय में किसान मोर्चा के तहत चलाए जा रहे “एक बूथ पर 10 किसान प्रहरी” कार्यक्रम में पूरे हिमाचल प्रदेश के मंडल सक्रियता से योगदान दे रहे हैं। हर बूथ पर किसान प्रहरी और कार्यकर्ता पहुंचकर जनसंपर्क कर अपना कर्तव्य निभा रहे हैं।
इस बीच, किसान मोर्चा मनाली मंडल ने पूरे प्रदेश में सबसे पहले अपना निर्धारित लक्ष्य पूरा कर एक उदाहरण स्थापित किया है। मनाली मंडल के अध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि उनकी पूरी टीम ने निर्धारित समय से पहले ही “एक बूथ पर 10 किसान प्रहरी” का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है । इस अहम् उपलब्धि पर हिमाचल किसान मोर्चा के अध्यक्ष संजीव देष्टा ने विशेष बधाई दी । प्रवीण कुमार जिला महामंत्री किसान मोर्चा ने कहा कि इसके अलावा, किसान मोर्चा के मंगलौर और बंजार मंडलों के अध्यक्षों एवं उनकी टीमों ने भी समय से पूर्व लक्ष्य पूरा कर कदम बढ़ाया है, जो सराहनीय है। किसान मोर्चा के जिला महामंत्री प्रवीण कुमार ने सभी अन्य मंडल अध्यक्षों से आग्रह किया है कि वे जल्द से जल्द अपने निर्धारित कार्यों को पूर्ण कर इस अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण एवं मेहनत की सराहना करते हुए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया है। किसान मोर्चा का यह प्रयास किसानों की आवाज को मजबूती देने और आम जन के सुख-दुख में साझेदारी निभाने का प्रतिबिंब है। आगे भी ऐसे ही उत्साह और जिम्मेदारी के साथ किसान मोर्चा प्रदेश में काम करता रहेगा।


कोई टिप्पणी नहीं