व्यवस्था पतन के तीन साल के विरोध में भाजपा करेगी 4 दिसंबर को उग्र प्रदर्शन : सुमीत शर्मा
व्यवस्था पतन के तीन साल के विरोध में भाजपा करेगी 4 दिसंबर को उग्र प्रदर्शन : सुमीत शर्मा
आपदा,आर्थिक संकट, बेरोज़गारी और क़ानून व्यवस्था की सुखु सरकार ने उड़ाई धज्जियाँ।
भाजपा प्रदेश सचिव व काँगड़ा जिला प्रभारी सुमीत शर्मा आज धर्मशाल के शहरी मंडल के 7 बूथों पर प्रवास क़र सुखु सरकार के 3 वर्ष के कार्यकाल को व्यवस्था परिवर्तन की जगह व्यवस्था पतन के 3 वर्ष करार दिया है। उनके साथ भाजपा मंडल डॉ विशाल नेहरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उन्होंने सुखु सरकार के इन 3 वर्ष के कार्यकाल को बेरोजगारी, कर्ज, कुशासन और कानून व्यवस्था के उन्मूलन का नमूना बताया है। प्रदर्शन को प्रभावी बनाने के लिए उन्होंने संगठन बूथ प्रमुख, गैर सामाजिक संगठन, महिला मंडल और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से मिलकर प्रदेश व आम जनमानस विरोधी सरकार के विरोध में आयोजित किये जाने वाले आक्रोश प्रदर्शन में आने के लिए आह्वान किया।
सुमीत ने अपने सम्बोधन में आह्वान किया कि वर्तमान सुखु सरकार ने विधानसभा चुनाव से पूर्व कहा था कि सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में प्रदेश वासियों के हित में निर्णय लिए जाएंगे लेकिन आज तीन वर्ष पुरे होने पर भी प्रदेश सरकार अपनी 10 झूठी गारंटीयो में से 1भी गारंटी को सच्चाई में धरातल पर लागू नहीँ कर नहीं पायी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जहाँ आर्थिक स्थिति बद से बदतर बन रही है वहीं पर कानून व्यवस्था का जनाजा भी प्रदेश के हर जिले में पिट रहा है। आये दिन गोलीबारी, फिरौती, खनन माफिया, भू- माफिया, वन माफिया प्रदेश के हर जिले में सुखु सरकार की नाकामी के कारण पैर पसार रहा है।सरकार की नाकामी के चलते नशाखोरी और चिट्टा माफिया के कारण प्रदेश की युवा पीढ़ी मानसिक व शारीरिक रूप से अक्षम बनती जा रही है l उन्होंने कहा कि जहाँ सुखु सरकार ने युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगा, महिलाओं को 1500 रूपए के नाम पर ठगा, वही अपने चहेते और मित्रों को आर्थिक मजबूती देने के लिए प्रदेश के आर्थिक संसाधनों का दुरुपयोग लगातार किया है l वहीं सुखु सरकार की इस आर्थिक बदहाली के चलते आज प्रदेश के ठेकेदार, कर्मचारी,भिन्न समाजिक वर्ग और आम जनता को भी इस बदहाली से पीड़ित होना पड़ रहा है l उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था पतन के 3 वर्ष में आम जनमानस की अनदेखी हुई है। कर्ज राशि बढ़ी है जिस कारण आज प्रदेश की आर्थिक और कानून व्यवस्था की जग हँसाई पुरे देश में हो रही है।
सुमीत ने कहा के कांग्रेस सरकार न तो आपदा प्रबंधन समय पर क़र पाई, न ही कर्मचारी का वेतन भुगतान और पेंशनर का भुगतान, न ही कानून व्यवस्था की मजबूती क़र पाई न ही नशा के कारोबार पर रोक और न ही जन सुरक्षा को सुनिश्चित कर पाई है। वर्तमान कांग्रेस सरकार का नेतृत्व इन सब जिम्मेदारियां से भाग रहा है। हिमाचल की आम जनता सरकार के इस कुशासन के कारण त्रस्त है l उन्होंने कहा कि ऐसी निकम्मी सरकार न पूर्व में और न भविष्य में प्रदेश की जनता को देखने को मिलेगी।
सुमीत ने लोगों से अपील की कि अधिक अधिक संख्या में 4 दिसम्बर को ज़ोरावर स्टेडियम धर्मशाला में पहुंचकर इस सुक्खु सरकार को उखाड़ फैकने के लिए अपना योगदान करें।
इस उपलक्ष्य पर उनके साथ आशु बलौरिया, गायत्री कपूर, सुशील कपूर, नदीश ठाकुर,सोहन लाल,स्वरूप सिंह,कुंमद कांत,अनूप लता,विरेंद्र शर्मा, नंदिनी थापा, अजय और अनिल शर्मा इत्यादि शामिल रहे।


कोई टिप्पणी नहीं