संगठन सृजन अभियान पूरे भारतवर्ष में कांग्रेस को संगठन स्तर पर बूथ लेवल से मजबूत करने के लिए चलाया गया है

 संगठन सृजन अभियान पूरे भारतवर्ष में कांग्रेस को संगठन स्तर पर बूथ लेवल से मजबूत करने के लिए चलाया गया 

 


नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर संगठन सृजन अभियान पूरे भारतवर्ष में आजकल कांग्रेस संगठन स्तर को बहुत लेवल से मजबूत करने के लिए चलाया जा रहा है l जिसके तहत सबसे पहले जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जानी है।यह बात आज कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के जिला प्रभारी विकार रसूल वाणी ने नूरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में सम्बोधित करते हुए कही।वाणी ने कहा कि सबसे पहले यह अभियान गुजरात से शुरू हुआ और अभी तक पूरे देश में 150 जिला अध्यक्षों बदलने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी व देश के बाकी बचे राज्यो में जल्द ही इस कार्य को सम्पन्न कर लिया जायेगा। वाणी ने कहा कि उन्हें संगठन की मजबूती के लिए काँगड़ा जिले में नियुक्त किया गया है। जिलों में इसके बाद ब्लॉक में फिर बूथ स्तर पर जाकर इस कार्य को सम्पन्न किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूरे संगठन की ओवरहालिंग करने के लिए यह कार्यक्रम चला हुआ है।निष्क्रिय पदाधिकारियों को बदल कर संगठन में कर्मठ पदाधिकारियों को तरजीह दी जाएगी। जिस तेजी से अब हम कार्य करेंगे तो संगठन मजबूत कर लेंगे और नए सिरे से शुरुआत होगी और आने वाले समय में पार्टी को मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक अजय महाजन ने कहा कि जिला अध्यक्षों ब्लॉक अध्यक्षों बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति नई तरीके से होगी और इसमें जिसमें जज्बा और कार्य करने की क्षमता होगी उन्हें तरहीज दी जाएगी।इस मौके पर मंडल सर पर कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन के मौजूद थेl इस अवसर पर कार्य कर्ताओं का कहना था कि पार्टी ने एक अच्छी पहल की है कि बूस्टर पर लोगों को पूछ कर अध्यक्षों जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी अगर यह कार्यक्रम सही ढंग से चला रहा तो जोर 2027 में कांग्रेस वापस सत्ता में आएगीl

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग