चम्बा के शोधार्थी मानव ने हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय गोष्ठी में चम्बा चप्पलों पर शोध पत्र प्रस्तुत किया।

 जिला चम्बा के शोधार्थी मानव ने हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय गोष्ठी में चम्बा चप्पलों पर शोध पत्र प्रस्तुत किया।  


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

प्लीच इंडिया फाउंडेशन और FDDI हैदराबाद के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय सम्मेलन/गोष्ठी आयोजित की गई। जिसका शीर्षक Tales Below The Heels था। इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय पारंपरिक देसी चप्पल पनही की एतिहासिक परंपरा पर शोध पत्र के माध्यम से प्रकाश डालना था, साथ ही भारतीय पनही पर काम करने वाले कारीगरों की तकनीक को समझना भी था। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के शोधार्थी मानव व सहायक प्रोफेसर इतिहास डॉ अंजलि वर्मा ने परम्परागत एवं देसी चम्बयाली चप्पल *मोचडू* के नाम से महत्वपूर्ण शोध पत्र प्रस्तुत किया। 

इस शोध पत्र में उन्होंने चंबा के विभिन्न कालखंड में प्रयोग किए जाने वाले चप्पलों तथा जूते का विवरण दिया। एतिहासिक्ता के आधार पर गजेटियर तथा चंबा के शासकों के द्वारा विभिन्न कालखंड में कारीगरों को जारी किए गए प्रशस्ति पत्रों को भी माध्यम बनाया। मोचडू चंबा के गीतों का एक बिंदु भी रहा है। 

इसे उन्होंने अपने शोध पत्र में 10वीं शताब्दी के रानी सुनयना के गाने के माध्यम से वर्णित किया। इसके साथ ही मानव ने उन कारीगरों का साक्षात्कार लिया , जिनकी 6 से भी अधिक पीढ़ियां चंबा चप्पल (मोचडू) बनाने में लगी हैं। इनमें से कुछ पीढ़ियां अपने से तीन पीढ़ी पीछे के औजारों का इस्तेमाल करते हुए दिखती हैं। 

यह महत्वपूर्ण शोध हैदराबाद के इस राष्ट्रीय सेमिनार में अत्यंत सराहनीय प्रयास माना गया तथा कईं शोधकर्ताओं का ध्यान खींचने में सफल रहा।

वर्तमान में मानव S.S.I.T.E. कॉलेज में बी. एड. प्रथम सत्र का छात्र है व हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इतिहास विभाग का शोधार्थी रहा है। 

यह शोध डॉ. अंजलि वर्मा, सहायक प्रोफेसर, इतिहास विभाग के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में किया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग