जेड आर यू सी सी सदस्यों के लिए पहली वार आयोजित स्टडी टूर मे शामिल होने का कार्यक्रम

 जेड आर यू सी सी सदस्यों के लिए पहली वार आयोजित स्टडी टूर मे शामिल होने का कार्यक्रम 


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर ज़ेड आर यू सी सी सदस्यों के लिए पहली बार आयोजित स्टडी टूर में शामिल होकर चेनाब और अंजी ब्रिज सहित अहम रेलवे परियोजनाओं का अवलोकन आज एक वैठक मे किया गया। इस अवसर पर रेलवे अधिकारियों से जम्मू–कश्मीर डिविजन की नई योजनाओं एवं प्रगति पर विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई वही साथ ही हिमाचल प्रदेश से जुड़ी प्रमुख मांगों व जनसमस्याओं और यात्री सुविधाओं पर भी सार्थक एवं रचनात्मक चर्चा होने के वाद जिन पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया। यह जानकारी जेड आर यू सी सी के सदस्य दीपक भारद्वाज ने देते हुए वताया कि हिमाचल के निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना यह है कि कई वर्षों से बंद नैरो गेज ट्रेन जिसके लिए पिछले 8 महीने से लगातार मांग उठाई जा रही थी इस सेवा को 5 दिसंबर से पुनः प्रारंभ किया जा रहा है। यह कदम न केवल रेल यातायात को सुगम बनाएगा बल्कि प्रदेश में पर्यटन को भी नई गति देगा। भारद्वाज ने हिमाचल के लोगों से आग्रह किया है कि वह अपने क्षेत्र की रेलवे विभाग की समस्याओं को मुझे बताएं मैं उनकी समस्याओं को रेलवे बोर्ड की मीटिंग में गैर राजनीतिक नजरिया से रखूंगाl उन्होंने बताया कि अभी हाल में कांगड़ा रेल वाली की जसूर छतरौली रेल मार्ग की समस्याओं को जनहित में उन्होंने बोर्ड की बैठक में उठाकर अम्लीजामा पहनाने का प्रयास किया है जब क्षेत्र के लोगों ने उन्हें नूरपुर के लोक निर्माण विभाग केरेस्ट हॉउस में अपनी इन समस्याओं का समाधान करने हेतु आवेदन के साथ एक प्रतिनिधि मंडल मिला थाl उन्होंने पठानकोठ जोगिंदर नगर रेल सेवा को जनहित मे फिर से शुरू करने हेतु केंद्रीय रेलवे मंत्री के समक्ष यह मुद्दा रखा है और रेल मंत्री द्वारा यह अश्वासन दिया गया है कि इस मामले मे संबंधित रेल प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि वह धरातल पर जनहित कार्य करें l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग