“यह रैली नहीं, जनता का कांग्रेस सरकार के खिलाफ महासैलाब है” – संजय टंडन

 “यह रैली नहीं, जनता का कांग्रेस सरकार के खिलाफ महासैलाब है” – संजय टंडन

“3 साल में एक भी गारंटी पूरी नहीं, अब कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू”


धर्मशाला

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने धर्मशाला में आयोजित विशाल जनरैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण रैली नहीं, बल्कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता का रैला है, जिसमें हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर परिवार का आक्रोश उमड़कर सामने आया है।


संजय टंडन ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले जनता से जो गारंटियाँ की थीं, 3 साल बीत जाने के बाद भी एक भी गारंटी को जमीन पर पूरा नहीं किया गया। युवाओं को रोजगार, महिलाओं को आर्थिक सहायता, किसानों को राहत और जनता को सस्ती सेवाओं के वादे सिर्फ भाषणों तक सीमित रह गए हैं।


उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेताओं ने सत्ता में आते ही जनता को लूटने का काम शुरू कर दिया। हर मोर्चे पर भ्रष्टाचार, अराजकता और प्रशासनिक विफलता आज हिमाचल की पहचान बना दी गई है। कानून-व्यवस्था चरमरा चुकी है, महंगाई और बेरोजगारी से आम आदमी त्रस्त है, लेकिन कांग्रेस सरकार सिर्फ कुर्सी बचाने में लगी हुई है।


संजय टंडन ने दो टूक कहा कि अब जनता कांग्रेस सरकार को उखाड़कर फेंकने का मन बना चुकी है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और आने वाला समय भाजपा का है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव, गली-गली जाकर कांग्रेस के झूठ, भ्रष्टाचार और कुशासन की पोल खोलेंगे।


उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो विकास, सुशासन और ईमानदार नेतृत्व पर विश्वास करती है। हिमाचल की जनता अब कांग्रेस के झूठे वादों से पूरी तरह ऊब चुकी है और बदलाव का मन बना चुकी है।


रैली में भारी जनसमर्थन को देखकर यह स्पष्ट हो गया है कि हिमाचल की जनता का विश्वास भाजपा के साथ है और कांग्रेस सरकार का अंत अब दूर नहीं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग