प्रीयदर्शनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पट्टी में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह ‘तरंग’ धूमधाम से आयोजित किया गया।
प्रीयदर्शनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पट्टी में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह ‘तरंग’ धूमधाम से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आगमन पर विद्यालय प्रबंधन और विद्यार्थियों ने उनका स्वागत किया।
मुख्य अतिथि मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा,प्रीयदर्शनी स्कूल जैसे संस्थान आधुनिक शिक्षा और संस्कारों का उत्कृष्ट समन्वय प्रस्तुत कर रहे हैं। बच्चों की प्रतिभा को मंच देना अत्यंत महत्वपूर्ण है, और ‘तरंग’ जैसे कार्यक्रम उन्हें नई दिशा और आत्मविश्वास प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी पुरस्कार प्राप्त बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।
लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पत्रकारों की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का सशक्त स्तंभ हैं, जो सरकार एवं विपक्ष की कमियों को सामने लाकर लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वे राजा वीरभद्र सिंह द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए हिमाचल प्रदेश के हर क्षेत्र का समान विकास सुनिश्चित करेंगे तथा क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर कार्य किया जाएगा।
उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अंक प्राप्त करना नहीं है बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक बनना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए साथ ही बच्चों से सेल्फ-कॉन्फिडेंस बढ़ाने का आह्वान किया ताकि वे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों एवं अध्यापकों को यह भी विचार-विमर्श करना चाहिए कि किस प्रकार देश और प्रदेश को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से तनावमुक्त होकर पढ़ाई करने की सलाह दी।
नशे के दुष्प्रभावों पर चेतावनी देते हुए मंत्री ने बच्चों, अभिभावकों और अध्यापकों से नशा न करने तथा इसके प्रति जागरूक रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति को नशे से संबंधित गतिविधियों में पाया जाता है तो उसकी सूचना पुलिस या स्थानीय प्रशासन को तुरंत दी जानी चाहिए।
उन्होंने बताया कि जल्द ही वे पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे और जनसमस्याओं की समीक्षा भी की जाएगी।
विद्यालय के चेयरमैन राजेश रॉकी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे स्कूल का 33वा इंदिरा प्रियदर्शिनी वार्षिक महोत्सव है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ–साथ ऐसा वातावरण देना है जहाँ वे निडर होकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर सकें। आज बच्चों ने जिस उत्साह और कौशल का प्रदर्शन किया, वह हमारे विद्यालय की प्रगति का प्रमाण है। हम शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार और नवाचार के लिए प्रतिबद्ध हैं।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें नृत्य, समूह गीत और विभिन्न मंचीय कार्यक्रम शामिल रहे। इसके बाद शैक्षणिक, खेलकूद और सह–शैक्षणिक गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
विद्यालय प्रबंधन ने समारोह में पधारने और बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए मंत्री महोदय का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।
इस मौके पर
प्रधानाचार्य संजीत कुमार,कामिनी गुप्ता,डॉ विजय शुक्ला,ठाकुर आत्मा राम,अजय शर्मा, डॉ अरविंद शर्मा,चंदन महाशा ,विनय अवस्थी,प्रदीप कुमार,नीरज सूद आदि उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं