विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा की गई

 विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा की गई 


  नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर सनातन हिंदू सम्मेलन समिति की बैठक आज नूरपुर में संपन्न हुई। बैठक में नूरपुर में होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा की गयी l इस अवसर पर आयोजन समिति का गठन किया गया। इस अवसर पर विकास को आयोजन समिति का संयोजक, अनीश व नीति को सह- संयोजक, प्रवेश को सचिव ,सुधीर को कोषाध्यक्ष व सचित एवं ईशान को प्रचार सचिव चुना गया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक अशोक कुमार ने हिंदू सम्मेलन के आयोजन को लेकर विस्तार से जानकारी दी। नूरपुर के चौगान मैदान में 25 दिसंबर को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन होगा। बैठक में सम्मेलन की तैयारी को लेकर विभिन्न समितियों का गठन किया है। बैठक को संबोधित करते हुए आयोजन समिति के संयोजक विकास ने कहा कि श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या ने 1001 धर्म ध्वजा नूरपुर शहर में आवंटन के लिए भेंट की है। उन्होंने कहा कि हिंदू सम्मेलन के दौरान यह धर्म ध्वजा शहर वासियों को वितरित की जाएंगी। हिंदू सम्मेलन में लोगों को आमंत्रित करने के लिए सादर सहित घर घर जाकर निमंत्रण पत्र भेंट किए जाएंगे व आयोजन समिति की ओर हिंदू सम्मेलन के मौके पर दोपहर के भोज व चायपान का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने शहर वासियों से हिंदू सम्मेलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। बैठक में शहर के विभिन्न प्रमुख संगठनों व बिरादरी के सदस्यों ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग