सीआईए नूरपुर की नशा माफिया पर बड़ी स्ट्राइक, दो आरोपी काबू, 43.56 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) समेत कार जब्त
सीआईए नूरपुर की नशा माफिया पर बड़ी स्ट्राइक, दो आरोपी काबू, 43.56 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) समेत कार जब्त नूरपुर : विनय महाजन / जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीआईए नूरपुर की टीम को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। CIA टीम ने कंडवाल चेकपोस्ट पर मुस्तैदी दिखाते हुए एक स्विफ्ट कार को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान कार सवार दो युवकों से चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान:- 1. अक्षय कुमार (29 वर्ष), निवासी समलोटी, तहसील कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश। 2. सवरण सिंह (28 वर्ष), निवासी बबेहाली, जिला गुरदासपुर, पंजाब (हाल निवासी: बिंद्राबन, तहसील पालमपुर, हिमाचल प्रदेशl आरोपियों के पास से 43.56 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्विफ्ट कार (नंबर: HP94-7541) को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। नशा माफिया की पूरी सप्ल...