संदेश

सीआईए नूरपुर की नशा माफिया पर बड़ी स्ट्राइक, दो आरोपी काबू, 43.56 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) समेत कार जब्त

चित्र
  सीआईए नूरपुर की नशा माफिया पर बड़ी स्ट्राइक, दो आरोपी काबू, 43.56 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) समेत कार जब्त  नूरपुर : विनय महाजन / जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीआईए नूरपुर की टीम को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। CIA टीम ने कंडवाल चेकपोस्ट पर मुस्तैदी दिखाते हुए एक स्विफ्ट कार को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान कार सवार दो युवकों से चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान:-  1. अक्षय कुमार (29 वर्ष), निवासी समलोटी, तहसील कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश।  2. सवरण सिंह (28 वर्ष), निवासी बबेहाली, जिला गुरदासपुर, पंजाब (हाल निवासी: बिंद्राबन, तहसील पालमपुर, हिमाचल प्रदेशl आरोपियों के पास से 43.56 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्विफ्ट कार (नंबर: HP94-7541) को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। नशा माफिया की पूरी सप्ल...

देव कमरुनाग मेले के लिए रिवालसर से लंगर सेवादारों का जत्था रवाना

चित्र
 देव कमरुनाग मेले के लिए रिवालसर से लंगर सेवादारों का जत्था रवाना हजारों श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लेकर गए खाद्य सामग्री, जयकारों से गूंजा माहौल रिवालसर : अजय सूर्या / बड़ा देव श्री कमरुनाग जी के वार्षिक मेले के अवसर पर लंगर सेवा हेतु रिवालसर से श्रद्धालुओं और सेवादारों का एक जत्था श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ रवाना हुआ। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रिवालसर क्षेत्र के सेवादार मेले में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क लंगर (भंडारे) की व्यवस्था करेंगे। मुख्य सेवादार नलिन महाजन ने बताया कि रिवालसर के स्थानीय श्रद्धालु वर्षों से इस धार्मिक सेवा से जुड़े हुए हैं और देव कमरुनाग जी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए श्रद्धालुओं की सेवा को अपना सौभाग्य मानते हैं। उन्होंने कहा कि बड़ा देव कमरुनाग जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में साजे के दिन यह जत्था आवश्यक खाद्य सामग्री एवं अन्य जरूरी सामान के साथ मेले के लिए रवाना हुआ है। रवानगी के दौरान सेवादारों ने बड़ा देव श्री कमरुनाग जी के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। स्थानीय लोगों ने भी सेवादारों को शुभका...

अटल टनल रोहतांग में एक सड़क दुघर्टना घटित हुई है।

चित्र
 अटल टनल रोहतांग में एक सड़क दुघर्टना घटित हुई है। केलांग : रंजीत लाहौली /  प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार CHके नम्बर टेम्पो ट्रेवलर ने पीछे से HP नम्बर के टेम्पो ट्रेवलर को टक्कर मारी। जिसके कारण वह आगे चल रहे HR नम्बर टेम्पो ट्रेवलर से भी टकरा गया। दुर्घटना में 3-4 व्यक्तियों को मामूली चोट आईं हैं।जो दिल्ली निवासी बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को तुरंत उपचार हेतु क्षेत्रीय अस्पताल मनाली लाया गया है। जहां उनके प्राथमिक उपचार चल रहा है। प्रारम्भिक रूप से सभी की स्थिति सामान्य बताया जा रहा है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है तथा आवश्यक कानूनी एवं अन्य कारवाई अमल पर लाई जा रही है।

भारत के खिलाफ शतक जड़ने के बाद गुरबाज ने दिया गौतम गंभीर को श्रेय, बताया कैसे बदली किस्मत

चित्र
भारत के खिलाफ शतक जड़ने के बाद गुरबाज ने दिया गौतम गंभीर को श्रेय, बताया कैसे बदली किस्मत ​ धर्मशाला: अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया। एचपीसीए स्टेडियम में खेले गए बारिश से प्रभावित 25-25 ओवर के मुकाबले में गुरबाज ने महज 51 गेंदों पर 102 रनों की आतिशी पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 8 छक्के जड़े। ​गंभीर की सलाह ने दिखाया कमाल ​मैच के बाद गुरबाज ने अपनी सफलता का श्रेय भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर को दिया। उन्होंने खुलासा किया कि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में साथ रहने के दौरान उनके गंभीर से अच्छे संबंध बने थे। मुल्लांपुर टेस्ट में मिली करारी हार के बाद गुरबाज ने गंभीर से बात की थी। ​गुरबाज ने कहा, "टेस्ट मैच के बाद मेरी गौतम गंभीर सर से बहुत अच्छी बातचीत हुई। मैंने उनसे कहा था कि मैं अपने शॉट चयन (shot selection) में सुधार करना चाहता हूं। उन्होंने मुझे कुछ सकारात्मक सुझाव दिए, जिन पर मैंने नेट सत्र में काम किया। मैं उनका बहुत आभारी हूं कि आज मैं उन सुझावों को मैद...

मेलों और उत्सवों से सुदृढ़ होती है हमारी सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत: यादविंदर गोमा

चित्र
  मेलों और उत्सवों से सुदृढ़ होती है हमारी सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत: यादविंदर गोमा आयुष मंत्री ने हारसी में किया दो दिवसीय ‘उड़रा दा मेला ’ का समापन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ी किए पुरस्कृत जयसिंहपुर, आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा क़ानून मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा कि मेले हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के परिचायक होने के साथ-साथ आपसी एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक आयोजन न केवल जन-मानस की आस्था और परंपराओं को जीवंत रखते हैं, बल्कि स्थानीय स्तर पर व्यापार एवं रोजगार के नए अवसरों को भी बढ़ावा देते हैं। आयुष मंत्री शनिवार को जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हारसी में आयोजित दो दिवसीय ‘उड़रा दा मेला’ के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक मेला प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है और वर्षों से स्थानीय जनता के अटूट सहयोग तथा अटूट विश्वास का प्रतीक बना हुआ है। उन्होंने इस बात पर विशेष प्रसन्नता व्यक्त की कि मेले के दौर...

पूर्व सैनिक लीग की मासिक बैठक

चित्र
  पूर्व सैनिक लीग की मासिक बैठक पालमपुर  पूर्व सैनिक लीग पालमपुर की मासिक बैठक शनिवार को अध्यक्ष रमेश डढवाल की अध्यक्षता में फौजी सराय भवन में हुई। इसमें बड़ी संख्या में लीग सदस्यों, वीर नारियों व सैनिक परिवारों ने हिस्सा लिया। बैठक में पूर्व सैनिकों के कल्याण एवं समस्याओं पर चर्चा की गई। लीग प्रवक्ता कुलदीप राणा ने बताया कि बैठक में सदस्य राम प्रकाश ने विवेकानंद ट्रस्ट के अंतर्गत कायाकल्प संस्थान में पूर्व सैनिकों के लिए उपचार सुविधा मुहैया करवाने की मांग उठाई। इस संदर्भ में एक प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार से निवास पर मुलाकात कर कायाकल्प को ईसीएचएस से इंपैनल करने का गुजारिश की। शांता कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि संस्थान प्रशासन से बैठक कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। यदि संभव हुआ तो शीघ्र इंपैनल के लिए आवेदन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त लीग भवन की मरम्मत एवं सुविधाओं को लेकर चर्चा के बाद जीओसी दाह डिवीजन के साथ बैठक करने का निर्णय लिया गया। शीघ्र ही स्थानीय सेना प्रशासन से बात कर समय लिया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष गगन सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष रश...

मेलों और उत्सवों से सुदृढ़ होती है हमारी सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत: यादविंदर गोमा

चित्र
  मेलों और उत्सवों से सुदृढ़ होती है हमारी सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत: यादविंदर गोमा आयुष मंत्री ने हारसी में किया दो दिवसीय ‘उड़रा दा मेला ’ का समापन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ी किए पुरस्कृत जयसिंहपुर, आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा क़ानून मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा कि मेले हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के परिचायक होने के साथ-साथ आपसी एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक आयोजन न केवल जन-मानस की आस्था और परंपराओं को जीवंत रखते हैं, बल्कि स्थानीय स्तर पर व्यापार एवं रोजगार के नए अवसरों को भी बढ़ावा देते हैं। आयुष मंत्री शनिवार को जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हारसी में आयोजित दो दिवसीय ‘उड़रा दा मेला’ के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक मेला प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है और वर्षों से स्थानीय जनता के अटूट सहयोग तथा अटूट विश्वास का प्रतीक बना हुआ है। उन्होंने इस बात पर विशेष प्रसन्नता व्यक्त की कि मेले के दौर...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:

हिमाचल मीडिया से जुड़ें: