संदेश

सुधीर शर्मा के साथ सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने देखा ढगवार मिल्क प्लांट, बोले- धर्मशाला में बन रहा राष्ट्रीय महत्व का प्रोजेक्ट

चित्र
  सुधीर शर्मा के साथ सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने देखा ढगवार मिल्क प्लांट, बोले- धर्मशाला में बन रहा राष्ट्रीय महत्व का प्रोजेक्ट धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा बोले, नेशनल डेयरी डिवेल्पमेंट बोर्ड का यह प्रोजेक्ट मील का पत्थर होगा साबित धर्मशाला केंद्र सरकार के ‘12 साल विश्वास के, विकास के’ जनकल्याण कार्यक्रम’ के तहत राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने धर्मशाला से विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर शर्मा की अगवाई में ढगवार में निर्माणाधीन अत्याधुनिक मिल्क प्लांट का दौरा किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (एनडीडीबी) द्वारा निर्मित यह राष्ट्रीय महत्व का प्रोजेक्ट है और इसकी विशेषता यह है कि यह विधायक सुधीर शर्मा की देखरेख में उनके विधानसभा क्षेत्र में आकार ले रहा है। कार्यक्रम में सांसद राजीव भारद्वाज भी मौजूद रहे। दौरे के दौरान सांसद सुधांशु त्रिवेदी को प्लांट की प्रगति और भविष्य की कार्ययोजना की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि धर्मशाला विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और इसमें विधायक सुधीर शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट स...

मॉनसून के लिए पूरी तरह तैयार रहें विभाग, उससे पहले दें कार्रवाई रिपोर्ट- डॉ. ओपी यादव

चित्र
  मॉनसून के लिए पूरी तरह तैयार रहें विभाग, उससे पहले दें कार्रवाई रिपोर्ट- डॉ. ओपी यादव एसडीएम ने मानसून की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में जारी किए दिशा निर्देश पालमपुर,  पालमपुर उपमंडल के सभी विभाग मानसून से संबंधित तैयारियां समय रहते पूर्ण कर लें। अधिकारी इससे पूर्व कार्रवाई रिपोर्ट एसडीएम कार्यालय में भेजना भी सुनिश्चित करें। एसडीएम पालमपुर ओपी यादव ने यह बात मानसून की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में कही। उन्होंने बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग मानसून की तैयारियों के लिए आवश्यक सामग्री और उपकरण पूरी तरह तैयार रखें। उन्होंने किसी भी आपदा के समय त्वरित कार्रवाई पर बल दिया। अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी करते हुए उन्होंने कहा कि आपदा से निपटने के लिए महत्वपूर्ण विभाग किसी भी सूरत में कोताही न बरतें। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान प्रशासन की ओर से नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा। इसका आपातकालीन नम्बर भी सार्वजनिक किया जाएगा ताकि लोग किसी भी आपदा के समय प्रशासन को सूचित कर सकें। उन्होंने पुलिस, अग्निश्मन, गृह रक्षा विभाग को रेस्क...

गुरु अर्जन देव महाराज के 420वें शहीदी दिवस पर प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने किया नवनिर्मित दरबार साहिब का उद्घाटन

चित्र
  गुरु अर्जन देव महाराज के 420वें शहीदी दिवस पर प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने किया नवनिर्मित दरबार साहिब का उद्घाटन    नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर जिला कांगड़ा क्षेत्र के अंतर्गत गांव कुठंडल स्थित सर्वधर्म पीठ तपोस्थान गुरुद्वारा श्री नानक ज्योत साहिब में आज श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। धन-धन गुरु अर्जन देव जी  के 420वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय विशाल धार्मिक समागम का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल  कविंदर गुप्ता ने किया। गुरबाणी की मधुर स्वर लहरियों, धार्मिक जयघोषों और संगत की भारी उपस्थिति के बीच पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आया।समागम के शुभारंभ अवसर पर महामहिम राज्यपाल  कविंदर गुप्ता ने नवनिर्मित श्री दरबार साहिब भवन का विधिवत उद्घाटन किया तथा दरबार साहिब में माथा टेककर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं भाईचारे की कामना की। इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री डॉ. राजन सुशांत तथा जम्मू-कश्मीर के बिश्नाह विधानसभा क्षेत्र के विधायक अश्विनी शर्मा व युबा न...

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से बल्ह क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की शिष्टाचार भेंट

चित्र
  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से बल्ह क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की शिष्टाचार भेंट रिवालसर : अजय सूर्या / जिला मंडी के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के लोअर रिवाल्सर वार्ड से नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्य  पवन ठाकुर, ग्राम पंचायत सरध्वार के निर्वाचित उपप्रधान  दूनी चंद शर्मा तथा ग्राम पंचायत दूसरा खावु के उपप्रधान  यादवेंद्र शर्मा ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  मुकेश अग्निहोत्री से उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने उप मुख्यमंत्री के साथ क्षेत्र के विभिन्न विकासात्मक विषयों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उप मुख्यमंत्री ने सभी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को उनके निर्वाचन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के विकास और जनता की सेवा के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।  मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से जनता...

रक्षा देवी बनीं पंचायत समिति नूरपुर की अध्यक्ष, राकेश कौल निर्वाचित उपाध्यक्ष

चित्र
  रक्षा देवी बनीं पंचायत समिति नूरपुर की अध्यक्ष, राकेश कौल निर्वाचित उपाध्यक्ष नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर पंचायत समिति नूरपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए आज एसडीएम अरुण शर्मा की अध्यक्षता में चुनाव संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद के लिए दो तथा उपाध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत मतदान करवाया गया, जिसमें पंचायत समिति के कुल 25 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद हुई मतगणना में रक्षा देवी को 19 मत प्राप्त हुए, जिसके साथ वे पंचायत समिति नूरपुर की नई अध्यक्ष निर्वाचित घोषित की गईं। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए राकेश कौल को 14 मत प्राप्त हुए और वे उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।परिणाम घोषित होने के पश्चात एसडीएम अरुण शर्मा ने दोनों निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने रक्षा देवी और राकेश कौल को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे पंचायत समिति के माध्यम से क्षेत्र के विकास तथा जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देंगी।इस अवसर पर बीडीओ सुभाष अत्री,पंचायत इ...

नबाही मेले में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, 10 टीमो ने लिया भाग

चित्र
नबाही मेले में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, 10 टीमो ने लिया भाग सरकाघाट : अजय सूर्या / सरकाघाट के ऐतिहासिक ⁠श्री नवाही माता मंदिर में वार्षिक मेले के दौरान हर साल रोमांचक वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। स्थानीय आयोजकों जैसे नव दुर्गे क्लब द्वारा मेले के उपलक्ष्य में दो दिवसीय ⁠वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन प्रमुख रूप से किया जाता है।इस वर्ष भी ⁠वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमे दस टीमों ने भाग लिया जिसमें मुख्य रूप से पंजाब हरियाणा की टीमों ने भी भाग लिया । प्रतियोगिता के समापन अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव पवन ठाकुर ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की । प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला ऊना और पठानकोट के बीच खेला गया जिसमे पठानकोट ने बाज़ी मारी ।नव दुर्गे क्लब अध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करना है जिसके लिए विजेता टीम को 31 हज़ार और उपविजेता टीम को 21 हज़ार रुपए इनाम दिया गया । वही पवन ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं के लिए इस तरह के आयोजन से युवाओं का शारीरिक व मानसिक विकास होता है वही मेले ...

आईआईटी मंडी में अंतरराष्ट्रीय रसायन विज्ञान सम्मेलन एफएआरसी-2026 का सफल समापन

चित्र
 आईआईटी मंडी में अंतरराष्ट्रीय रसायन विज्ञान सम्मेलन एफएआरसी-2026 का सफल समापन मंडी : अजय सूर्या / भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रसायन विज्ञान सम्मेलन एफएआरसी-2026 (फंडामेंटल एंड एडवांस्ड रिसर्च इन केमिस्ट्री) का सफलतापूर्वक समापन हुआ। सम्मेलन में लगभग 300 प्रतिभागियों और 40 प्रतिष्ठित वक्ताओं, जिनमें 9 अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक शामिल थे, ने भाग लिया। सम्मेलन में एडवांस्ड फंक्शनल मैटेरियल्स, ऑर्गेनिक एवं इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री, नैनोमैटेरियल्स, बायोमैटेरियल्स, पॉलिमर एवं ग्रीन केमिस्ट्री सहित विभिन्न उभरते वैज्ञानिक विषयों पर चर्चा हुई। देश-विदेश के वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने अपने शोध कार्य प्रस्तुत किए तथा वैज्ञानिक सहयोग को बढ़ावा दिया। एफएआरसी-2026 के अध्यक्ष प्रो. चयान के. नंदी ने सम्मेलन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों और आयोजकों का आभार जताया। सम्मेलन में 140 से अधिक उच्च गुणवत्ता वाले पोस्टर भी प्रस्तुत किए गए। आयोजन ने युवा एवं वरिष्ठ शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और वैज्ञानिकों के बीच ज्ञान-विनिमय, नए...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: