पठानकोट से कांगड़ा जा रही बस की बेल्ट मात्र 12 किलोमीटर चलने पर ही टूट गई। आए दिन निगम की बसे हो रही खराब।
पठानकोट से कांगड़ा जा रही बस की बेल्ट मात्र 12 किलोमीटर चलने पर ही टूट गई। आए दिन निगम की बसे हो रही खराब। नूरपुर:-(विनय महाजन) पठानकोट से कांगड़ा जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस की मात्र 12 किलोमीटर चलने के बाद आज फिर से कंडवाल क्षेत्र मे बस की बेल्ट टूट जाने का समाचार चर्चित l इस बस में बैठे यात्रियों को पीछे से आने वाली बसों में तो भेज दिया गया। लेकिन आज सोमवार अपने दफ्तर में जाने वाले व अन्य लोग खासे परेशान हुए । निगम के पठानकोट स्थित डिपो के प्रबंधक विजय चौधरी से जब इस बस के महज 12 किलोमीटर की यात्रा पर ही हांफ जाने के बारे पूछा गया। तो उन्होंने बताया कि इस बस की बेल्ट टूट गई थी। डिपो से मैकेनिक भेज कर इसकी बेल्ट बदली गई। तथा बस को इसके रूट पर भेज दिया गया। इस मामले में लोगों का कहना है कि क्या प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जिनके पास परिवहन निगम का मंत्रालय है अपने लाल फीता शाही प्रशासन को इस बारे में कोई निर्देश देंगे जिस तरह र...