संदेश

हिमाचल : जाली (कांगड़ा) के अभिषेक गुलेरिया ने नीट परीक्षा में लहराया परचम

चित्र
  हिमाचल : जाली (कांगड़ा) के अभिषेक गुलेरिया ने नीट परीक्षा में लहराया परचम कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की तहसील जवाली के गांव जरोट (VPO Jarot) के रहने वाले अभिषेक गुलेरिया ने नीट (NEET UG) की कठिन परीक्षा पास कर अपने गांव और परिवार का नाम रोशन किया है। अभिषेक की इस शानदार उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि अगर दृढ़ इच्छाशक्ति हो, तो कठिन परिस्थितियों के बावजूद सफलता हासिल की जा सकती है। अभिषेक के पिता, गगन सिंह, एक दुकानदार हैं। एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाले अभिषेक ने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभिषेक ने नीट यूजी परीक्षा में 510 अंक प्राप्त किए हैं और उन्होंने 10542वीं रैंक हासिल की है। अभिषेक की इस सफलता पर उनके परिजनों और ग्रामीणों में भारी उत्साह है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। अभिषेक की यह उपलब्धि क्षेत्र के उन युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने का जज्बा रखते हैं।

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, सरकार की आई प्रतिक्रिया सामने

चित्र
  सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, सरकार की आई प्रतिक्रिया सामने  नई दिल्ली सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि वांगचुक की सेहत की प्रतिदिन निगरानी की जाए और डॉक्टरों की सलाह के अनुसार उन्हें तत्काल आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए। केंद्र सरकार का आश्वासन सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को आश्वस्त किया कि सरकारी डॉक्टर और चिकित्सा विशेषज्ञ प्रतिदिन वांगचुक के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि डॉक्टरों की रिपोर्ट में उनकी स्थिति चिंताजनक पाई जाती है, तो उन्हें तुरंत आवश्यक चिकित्सा उपचार दिया जाएगा। 'हर नागरिक का जीवन मूल्यवान' मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस करिया की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा, "हर नागरिक का जीवन बेहद मूल्यवान है और सरकार का यह संवैधानिक दायित्व है कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करे।" कोर्ट ने केंद्र सरकार के रुख की सराहना करते हुए स्वास्थ्य ...

भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संस्कार और विचार है : विपिन सिंह परमार

चित्र
  भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संस्कार और विचार है : विपिन सिंह परमार पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित पालमपुर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सुलह विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह परमार ने धर्मशाला के डाढ स्थित जालंधर परिसर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प, संस्कार और विचार है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं को सौभाग्यशाली समझे कि उसे ऐसे संगठन में कार्य करने का अवसर मिला है, जिसने राष्ट्रहित को सदैव सर्वोपरि रखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र है— "Nation First, Party Second, Self Last" (राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और स्वयं सबसे अंत में)। यही विचार भारतीय जनता पार्टी को अन्य राजनीतिक दलों से अलग पहचान देता है। यह पार्टी सत्ता के लिए नहीं, बल्कि भारत को विश्व का सबसे शक्तिशाली, समृद्ध और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने...

जसूर विकास की पहचान को अब मिले नगर पंचायत का दर्जा

चित्र
  जसूर विकास की पहचान को अब मिले नगर पंचायत का दर्जा   नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर प्रदेश मे किसी भी क्षेत्र का विकास केवल आबादी बढ़ने या भवनों के निर्माण से नहीं मापा जाता, बल्कि वहां की आर्थिक गतिविधियों, व्यापारिक संभावनाओं, सार्वजनिक सुविधाओं और प्रशासनिक जरूरतों से उसकी वास्तविक पहचान बनती है। यह किस्सा हिमाचल प्रदेश के सीमांत क्षेत्र में स्थित जसूर आज उसी मुकाम पर खड़ा है, जहां उसे केवल विकास नहीं, बल्कि विकास के अनुरूप प्रशासनिक पहचान की आवश्यकता है। व्यापारिक नजरिये से जसूर को नगर पंचायत का दर्जा देकर उसकी वास्तविक क्षमता को सरकार नई दिशा देने का प्रयास करेंl पंजाब सीमा सटा हुआ हिमाचल प्रदेश का यह व्यापारिक क्षेत्र सबसे पहले जसूर का स्वागत करता है lयही कस्बा प्रदेश का प्रवेश द्वार भी है और कांगड़ा तथा चंबा जिलों की आर्थिक गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण केंद्र भी। वर्षों पहले एक साधारण व्यापारिक कस्बे के रूप में पहचान रखने वाला जसूर आज सीमांत हिमाचल का प्रमुख होलसेल मार्केट, मेडिकल हब और ट्रांसपोर्ट सेंटर बन चुका है। यहां से अनेक प्रतिष्ठित कंपनियों...

मयाड़ घाटी की समस्याओं को लेकर उदयपुर में आमरण अनशन, कर्ण बौद्ध बोले— मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

चित्र
  मयाड़ घाटी की समस्याओं को लेकर उदयपुर में आमरण अनशन, कर्ण बौद्ध बोले— मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन केलांग/उदयपुर : रंजीत लाहौली  /  जनजातीय जिला लाहौल की दुर्गम मयाड़ घाटी की मूलभूत समस्याओं को लेकर उदयपुर में आमरण अनशन शुरू हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता कर्ण बौद्ध एसडीएम कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि मयाड़ घाटी में सड़क, दूरसंचार (टेलीफोन) और अन्य बुनियादी सुविधाओं की लंबे समय से अनदेखी की जा रही है। कर्ण बौद्ध ने बताया कि इससे पहले भी मयाड़ घाटी के लोगों ने एसडीएम उदयपुर के माध्यम से सरकार को अपनी समस्याओं से अवगत कराया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मयाड़ घाटी लाहौल के सबसे दुर्गम क्षेत्रों में से एक है, इसलिए सरकार को यहां के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा करने का लिखित आश्वासन नहीं देती, तब तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। इस दौरान एसडीएम कार्यालय के बाहर लोगों ने "मयाड़ एकता" के नारे लगाकर आंदो...

बदुही पंचायत में विधायक रणबीर सिंह निक्का ने जनसंवाद कर विकास कार्यों की समीक्षा की

चित्र
  बदुही पंचायत में विधायक रणबीर सिंह निक्का ने जनसंवाद कर विकास कार्यों की समीक्षा की  नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बदुही में आयोजित कार्यक्रम में नूरपुर के माननीय विधायक रणबीर सिंह निक्का ने शिरकत कर पंचायत के अपने पारिवारिक सदस्यों से आत्मीय मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर कांगड़ा-चंबा के माननीय सांसद  राजीव भारद्वाज विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के उपप्रधान  सुरजीत कुकु  ने की।कार्यक्रम के दौरान पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा क्षेत्र की विभिन्न आवश्यकताओं एवं जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई, विधायक  रणबीर सिंह निक्का  ने उपस्थित जनसमूह को आश्वस्त किया कि पंचायत के विकास से जुड़े प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा तथा जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे, उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास उनकी सबसे बड़ी शक्ति है और क्षेत्र के समग्र एवं संतुलित विकास क...

प्रदेश के गांव बरेट की निवासी राजकुमारी पत्नी तिलक राज ने आज जिला पुलिस अधीक्षक नूरपुर के कार्यालय में एक शिकायत पत्र दिया

चित्र
  प्रदेश के गांव बरेट की निवासी राजकुमारी पत्नी तिलक राज ने आज जिला पुलिस अधीक्षक नूरपुर के कार्यालय में एक शिकायत पत्र दिया  नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव बरेट की निवासी राजकुमारी पत्नी तिलक राज तहसील सदवा जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश ने आज जिला पुलिस अधीक्षक नूरपुर के कार्यालय में एक शिकायत पत्र में गांव के उत्तम चंद पुत्र उज्जवल राम के परिवार पर बिना किसी कारण तंग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह लोग कभी मेरे खेत में आवारा पशु छोड़ देते हैं.कभी कुत्ते छोड़ देते हैं. कभी केले के पेड़ों को काट देते हैं.कभी घास को चोरी से काट कर ले जाते हैं. कभी पानी की पाइपो को तोड़ देते हैं l आखिरकार में इनसे तंग आ चुकी हूं l मैंने इस मामले में पहले भी पंचायत व नजदीकी पुलिस चौकी में शिकायत की थी लेकिन मेरी कोई सुनाई अभी तक नहीं हुई l शिकायती पत्र में राजकुमारी ने यह भी लिखा है कि यह लोग मुझे पागल करार देते हैं अगर मैं पागल हूं तो मेरा मेडिकल करवाया जाए क्योंकि मैं अकेली घर पर रहती हूं और मुझे जान का खतरा भी है l मैंने कई बार हेल्पलाइन पर भी रिपोर...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: