संदेश

विकास खंड फतेहपुर की ग्राम पंचायत भाटियां के गांव भटोली पकंवा में रविवार को भाजपा नेता एवं पूर्व जिला

चित्र
  विकास खंड फतेहपुर की ग्राम पंचायत भाटियां के गांव भटोली पकंवा में रविवार को भाजपा नेता एवं पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष जगदेव ठाकुर ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वट वृक्ष का पौधा लगाया। इस दौरान उनके सहयोगियों ने भी विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वासुदेव शर्मा, नरेश कुमार धीमान, सतीश कुमार धीमान, मिलखी राम, सुभाष पठानिया, ओम प्रकाश पठानिया, बलकार सिंह (उपप्रधान), श्याम सिंह, अनुज राणा, सोहन सिंह, रिकी राणा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके बाद ग्राम पंचायत छत्तर में भी पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां जगदेव ठाकुर ने आड़ू का पौधा लगाकर लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। इस मौके पर अजय कुमार, कुलबीर सिंह, सुरेंद्र कुमार, नसीब सिंह, बलजीत सिंह, राम सिंह, ओंकार सिंह, महलो राम, विधि चंद, ओम प्रकाश पठानिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ज्वाली से राजेश कतनौरिया !

सिरमौर: पांवटा साहिब में गोह (मॉनिटर लिजर्ड) का शिकार करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

चित्र
 सिरमौर: पांवटा साहिब में गोह (मॉनिटर लिजर्ड) का शिकार करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई पांवटा साहिब: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल में वन विभाग ने वन्यजीवों के संरक्षण की दिशा में एक बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने मॉनिटर लिजर्ड (गोह) का शिकार करने वाले तीन तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार मॉनिटर लिजर्ड बरामद की गई हैं, जिनमें से तीन मृत पाई गईं और एक जीवित अवस्था में मिली है। गुप्त सूचना के बाद बिछाया जाल वन विभाग को क्षेत्र में मॉनिटर लिजर्ड के अवैध शिकार की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम पूरी तरह सतर्क हो गई और संदिग्ध ठिकानों पर नजर रखी गई। शुक्रवार शाम को राजबन के समीप वन विभाग की टीम ने जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल को रोका, जिस पर तीन लोग सवार थे। टीम द्वारा ली गई तलाशी में एक बोरी से चार मॉनिटर लिजर्ड बरामद हुईं। साथ ही उनके पास से शिकार में इस्तेमाल किया जाने वाला एक भालानुमा हथियार भी मिला है। घायल गोह का चल रहा उपचार प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि इन जीवों ...

मंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बस में सवार तीन तस्करों से भारी मात्रा में चरस और अफीम बरामद

चित्र
 मंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बस में सवार तीन तस्करों से भारी मात्रा में चरस और अफीम बरामद ​मंडी: जिला मंडी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने शिला किप्पड़ के पास एक निजी बस में सवार तीन व्यक्तियों को भारी मात्रा में चरस और अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। ​क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को थाना सदर मंडी की टीम शिला किप्पड़ क्षेत्र में नाके पर तैनात थी। इसी दौरान पुलिस ने केलांग से धर्मशाला की ओर जा रही एक निजी बस (HP 53D-9077) को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान बस में सवार तीन व्यक्तियों के पास से पुलिस ने 05.535 किलोग्राम चरस और 568 ग्राम अफीम बरामद की। ​हरियाणा के रहने वाले हैं आरोपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों की पहचान अनिल कुमार उर्फ काला, कृष्ण कुमार और अमित के रूप में हुई है। ये तीनों ही हरियाणा के सोनीपत जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तुरंत प्रभाव से तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। ​कानूनी कार्रवाई और जांच जारी पुलिस अधीक्षक, मंडी के अनुसार, ...

सुंदरनगर: अध्यापिका आत्महत्या मामला, पति समेत ससुराल पक्ष के चारों आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

चित्र
 सुंदरनगर: अध्यापिका आत्महत्या मामला, पति समेत ससुराल पक्ष के चारों आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में ​मंडी (सुंदरनगर): मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के जयदेवी क्षेत्र में एक महिला अध्यापिका द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। पुलिस रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद, पुलिस ने मृतका के पति, सास, ससुर और ननद को अदालत में पेश किया, जहाँ से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेज दिया गया है। ​नोट की फोरेंसिक जांच जारी इस मामले में पुलिस को एक कथित सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जो जांच का मुख्य केंद्र बना हुआ है। पुलिस अब इस नोट की लिखावट की सत्यता की जांच करने के लिए इसे फोरेंसिक लैब भेज रही है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण के अनुसार, फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया था। ​ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप उल्लेखनीय है कि मृतका के भाई ने बीएसएल कॉलोनी थाना में ससुराल पक्ष के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पति, सास, ससुर और ननद द्वारा म...

भरमौर: विकास की दावों की पोल, दुर्गठी पंचायत में बीमार को पालकी में ढोने को मजबूर ग्रामीण

चित्र
 भरमौर: विकास की दावों की पोल, दुर्गठी पंचायत में बीमार को पालकी में ढोने को मजबूर ग्रामीण ​(भरमौर (चंबा): जितेन्द्र खन्ना) चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत दुर्गठी के वार्ड नंबर-4 में विकास के दावों की जमीनी हकीकत हैरान करने वाली है। यहां सड़क जैसी बुनियादी सुविधा न होने के कारण ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी आपातकालीन स्थितियों में भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ​हाल ही में सामने आई एक तस्वीर ने व्यवस्था की पोल खोल दी है, जिसमें ग्रामीण एक बीमार बुजुर्ग को चारपाई पर उठाकर (पालकी बनाकर) संकरे और खतरनाक पहाड़ी रास्तों से गुजरते हुए सड़क तक ले जाने को मजबूर दिखे। ​सड़क के अभाव में नहीं पहुँच पाई एम्बुलेंस जानकारी के अनुसार, संबंधित वार्ड में सड़क सुविधा न होने की वजह से एम्बुलेंस गांव तक नहीं पहुँच सकी। जब बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी, तो अस्पताल पहुँचाना एक बड़ी चुनौती बन गया। ग्रामीणों के पास कोई अन्य विकल्प न होने के कारण उन्होंने खुद ही मानवता का परिचय देते हुए बुजुर्ग को पालकी में बैठाया और कई किलोमीटर तक पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुँचाया, जहाँ से उन्ह...

कांगड़ा: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में चाचा को 20 साल की कठोर कैद, कोर्ट ने लगाया जुर्माना

चित्र
 कांगड़ा: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में चाचा को 20 साल की कठोर कैद, कोर्ट ने लगाया जुर्माना धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में फास्ट ट्रैक पॉक्सो (POCSO) कोर्ट ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए आरोपी को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने दोषी को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है और उस पर 15,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। क्या था मामला? मामले की जानकारी के अनुसार, धर्मशाला महिला थाना में 9 अप्रैल 2025 को प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई थी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया था कि आरोपी रिश्ते में उसका चाचा लगता है। आरोप था कि आरोपी लंबे समय से पीड़िता को डरा-धमका कर उसकी मर्जी के विरुद्ध लगातार शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था। न्याय की जीत पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत में चार्जशीट पेश की थी। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने तथ्यों को मजबूती से रखा, जिसके बाद फास्ट ट्रैक पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी को दोषी पाते हुए उसे कठोर दंड देने का निर्णय लिया। न्यायालय के इस सख्त रुख को स्थानीय स्तर पर न्...

जनजातीय जिला लाहौल घाटी में भेड़पालकों ने आना शुरू कर दिया है

चित्र
  लाहौल । जनजातीय जिला लाहौल घाटी में भेड़पालकों ने आना शुरू कर दिया है। मैदानी इलाकों में ज्यादा गर्मी होने के कारण भेड़पालक अब नीचले इलाकों की ओर रूख कर दिया है। भेड़पालक अमूमन हर साल जून में पहाड़ी इलाकों में रुख़ करते हैं। लेकिन इस साल बरसात के कारण भेड़पालक देरी से पहुंचे । भेड़पालक करीब 4 से 5 महीने अपने घर परिवार से दूर बैठते हैं । बरसात और बर्फबारी होने से कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। की दिनों तक भूखे भी बैठना पड़ता है ज्यादा बरसात होने के कारण,,, भेड़पालकों का  हर साल की भेड़, बकरी ग्लेशियर से या चट्टान खिसकने से मर भी जाते हैं । अब भेड़पालकों ने सरकार से विनती की है कि रोहतांग दर्रा होकर हमारे की भेड़ बकरी मर जाते हैं। अब हमें अटल टनल  से अपनी भेड़ों को ले जाने की मांग की है। केलांग से रंजीत लाहौली रिपोर्टिंग  ।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: