संदेश

लपियाणा रेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अहम बैठक आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बनी रणनीति चंगर क्षेत्र की प्रभारी नीना ठाकुर ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

चित्र
 लपियाणा रेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अहम बैठक  आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बनी रणनीति चंगर क्षेत्र की प्रभारी नीना ठाकुर ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश।  शाहपुर, जनक पटियाल।  आगामी विधानसभा चुनावों के मध्यनजर कांग्रेस पार्टी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में आज लपियाणा वन विभाग विश्राम गृह में  पूर्व जिला परिषद सदस्य श्रीमती नीना ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई।जिसमें चंगर क्षेत्र  की सात पंचायतों के प्रभारी जिलापरिषद सदस्य मीना राणा ,पूर्व जिला परिषद सदस्य संजय कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत लपियाणा  सविता देवी,वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता  अशोक भारती, उपप्रधान मनजीत सिंह राणा, उप प्रधान बुद्धि सिंह, चंगर कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सुरजन सिंह  सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित मुद्दों, पंचायत स्तर पर संगठन की मजबूती तथा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।  पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ...

इन राशियों के जातकों के लिए चुनौतीपूर्ण दिन, स्वास्थ्य, मानसिक तनाव और आर्थिक मामलों में बरतें सावधानी

चित्र
इन राशियों के जातकों के लिए चुनौतीपूर्ण दिन, स्वास्थ्य, मानसिक तनाव और आर्थिक मामलों में बरतें सावधानी हिमाचल मीडिया: आज का दिन कई राशियों के लिए सतर्कता और संयम रखने का संकेत दे रहा है। ज्योतिषीय आकलन के अनुसार कुछ राशियों को स्वास्थ्य, मानसिक तनाव, पारिवारिक संबंधों और आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं कुछ राशियों के लिए व्यापार सामान्य रहने के संकेत हैं, लेकिन जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना बेहतर रहेगा। मेष राशि आज मन अशांत रह सकता है और प्रेम संबंधों में विवाद की स्थिति बन सकती है। मानसिक तनाव बढ़ने की संभावना है, इसलिए धैर्य और संयम बनाए रखें। आय के लिए गलत रास्तों का चयन करने से बचें। व्यापार सामान्य रहेगा। काली वस्तु का दान शुभ माना गया है वृषभ राशि व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ पिता के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूरी बनाए रखें और नए व्यापार की शुरुआत फिलहाल टाल दें। प्रेम संबंध अनुकूल रहेंगे। शनिदेव की पूजा लाभकारी मानी गई है। मिथुन राशि आज सम्मान को लेकर सतर्क रह...

छोटी काशी को चिनार से गुलजार करने का प्रयास, इंदिरा मार्किट में रोपा गया पौधा

चित्र
छोटी काशी को चिनार से गुलजार करने का प्रयास, इंदिरा मार्किट में रोपा गया पौधा दशकों पहले दलाईलामा ने मंडी में लगाए थे चिनार के दो पौधे, एक आज भी सुरक्षित मंडी : अजय सूर्या / अब भारतीय सांस्कृतिक निधि ने मंडी में लगाया चिनार का तीसरा पौधा यदि यह पौधा कामयाब हुआ तो फिर भविष्य में लगाए जाएंगे और पौधे मूलतः कश्मीर में पाए जाते हैं चिनार के पेड़, हिमाचल में नाममात्र ही है इनकी संख्या इलाके की सुंदरता को चार चांद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ते चिनारे के पेड़ छोटी काशी के नाम से विख्यात मंडी शहर को चिनार के पौधों से गुलजार करने का प्रयास शुरू हुआ है। यह प्रयास शुरू किया है भारतीय सांस्कृतिक निधि मंडी द्वारा। आज संस्था द्वारा नगर निगम मंडी की महापौर सुमन ठाकुर और उप महापौर जितेंद्र शर्मा के हाथों इंदिरा मार्किट परिसर में चिनार का पौधा लगाया गया। सुमन ठाकुर ने इस नई शुरूआत के लिए संस्था के सभी सदस्यों को बधाई दी और कहा कि चिनार के पौधे से क्षेत्र की सुंदरता को एक नया आयाम मिलेगा। दलाईलामा ने लगाए थे मंडी में चिनार के दो पौधे भारतीय सांस्कृतिक निधि मंडी के सदस्य कमल कांत शर्मा ने बत...

ज़रूसीसी सदस्य दीपक भारद्वाज ने पूछा रेलवे प्रशासन से आखिर कब चलेगी कांगड़ा घाटी रेल?

चित्र
 ज़रूसीसी  सदस्य दीपक भारद्वाज ने पूछा रेलवे प्रशासन से आखिर कब चलेगी कांगड़ा घाटी रेल? ( नूरपुर:-विनय महाजन )  नूरपुर जोनल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य दीपक भारद्वाज ने कांगड़ा घाटी रेल सेवा को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने लगातार हर स्तर पर कांगड़ा घाटी रेलवे के लिए आवाज़ उठाई है, लेकिन इतने लंबे इंतजार के बावजूद रेल सेवा एक बार फिर बंद कर दी गई है। यह जानकारी एक प्रेस नोट में देते हुए दीपक भारद्वाज ने बताया कि पहले केवल दो ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया और अब वे भी बंद कर दी गई हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या यह रेल सेवा केवल स्थानीय चुनावों में वोट और श्रेय लेने के लिए शुरू की गई थी? यदि ऐसा नहीं था, तो फिर अधूरी रेल सेवा क्यों चलाई गई और अब उसे भी क्यों बंद कर दिया गया?उन्होंने कहा कि कांगड़ा घाटी के लोगों की यह वर्षों पुरानी मांग है और क्षेत्र के हजारों लोग इस रेल सेवा पर निर्भर हैं। उनका कहना है कि आखिर कब तक हिमाचल के भोले-भाले स्थानीय निवासी अपनी इस जायज़ मांग के लिए इंतजार करते रहेंगे?गौरतलब है कि जून 2026 में करीब चार वर्...

छोटी काशी को चिनार से गुलजार करने का प्रयास, इंदिरा मार्किट में रोपा गया पौधा

चित्र
  छोटी काशी को चिनार से गुलजार करने का प्रयास, इंदिरा मार्किट में रोपा गया पौधा दशकों पहले दलाईलामा ने मंडी में लगाए थे चिनार के दो पौधे, एक आज भी सुरक्षित अब भारतीय सांस्कृतिक निधि ने मंडी में लगाया चिनार का तीसरा पौधा यदि यह पौधा कामयाब हुआ तो फिर भविष्य में लगाए जाएंगे और पौधे मूलतः कश्मीर में पाए जाते हैं चिनार के पेड़, हिमाचल में नाममात्र ही है इनकी संख्या इलाके की सुंदरता को चार चांद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ते चिनारे के पेड़ एंकर - छोटी काशी के नाम से विख्यात मंडी शहर को चिनार के पौधों से गुलजार करने का प्रयास शुरू हुआ है। यह प्रयास शुरू किया है भारतीय सांस्कृतिक निधि मंडी द्वारा। आज संस्था द्वारा नगर निगम मंडी की महापौर सुमन ठाकुर और उप महापौर जितेंद्र शर्मा के हाथों इंदिरा मार्किट परिसर में चिनार का पौधा लगाया गया। सुमन ठाकुर ने इस नई शुरूआत के लिए संस्था के सभी सदस्यों को बधाई दी और कहा कि चिनार के पौधे से क्षेत्र की सुंदरता को एक नया आयाम मिलेगा। बाइट - सुमन ठाकुर, महापौर, नगर निगम मंडी दलाईलामा ने लगाए थे मंडी में चिनार के दो पौधे भारतीय सांस्कृतिक निधि मंडी के सदस्य क...

फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुटवासी के पूर्व प्रधान सरदार हरिंदर पाल सिंह के भेरता स्थित खेतों में स्थापित बोरवेल का उद्घाटन जिला परिषद कांगड़ा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता जगदेव ठाकुर के कर कमलों से विधिवत रूप से संपन्न हुआ।

चित्र
 फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुटवासी के पूर्व प्रधान सरदार हरिंदर पाल सिंह के भेरता स्थित खेतों में स्थापित बोरवेल का उद्घाटन जिला परिषद कांगड़ा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता जगदेव ठाकुर के कर कमलों से विधिवत रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि बोरवेल की स्थापना से क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और किसानों को खेती-बाड़ी में काफी सुविधा प्राप्त होगी। ग्रामीणों ने इसे कृषि के लिए लाभकारी पहल बताते हुए सरदार हरिंदर पाल सिंह के प्रयासों की सराहना की। उद्घाटन समारोह में पूर्व प्रधान रजिंदर सिंह, पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह शर्मा, पूर्व प्रधान उत्तम चंद, राजकुमार शर्मा, रामकुमार शर्मा, तेजा सिंह, जोगिंदर सिंह, स्वर्ण सिंह, जगदेव सिंह, सुशील कुमार, ओम प्रकाश पठानिया, रिढ़कू राम, शशि पाल, रमेश शर्मा, प्रकाश धीमान, प्रीतम धीमान, जगतार सिंह, मुकेश कुमार, रमन कुमार तथा सुरेश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने बोरवेल को क्षेत्र के किसानों के लिए उपयोगी बताते हुए उम्मीद जताई कि इससे खेती में पानी की समस्य...

जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सदैव तत्पर हैं विधायक इंद्र सिंह गांधी

चित्र
 जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सदैव तत्पर हैं विधायक इंद्र सिंह गांधी अजय सूर्या नेरचौक। बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि वे निरंतर आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सदैव तत्पर हैं। इसी क्रम में उन्होंने अपने निवास स्थान पर क्षेत्र के लोगों से आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याओं और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को गंभीरता से सुना। इस दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए सभी समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निवारण उनकी प्राथमिकता है तथा विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि "जनसेवा ही मेरा संकल्प है और क्षेत्रवासियों का विश्वास मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा है।" उन्होंने विश्वास दिलाया कि क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: