लपियाणा रेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अहम बैठक आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बनी रणनीति चंगर क्षेत्र की प्रभारी नीना ठाकुर ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
लपियाणा रेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अहम बैठक आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बनी रणनीति चंगर क्षेत्र की प्रभारी नीना ठाकुर ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश। शाहपुर, जनक पटियाल। आगामी विधानसभा चुनावों के मध्यनजर कांग्रेस पार्टी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में आज लपियाणा वन विभाग विश्राम गृह में पूर्व जिला परिषद सदस्य श्रीमती नीना ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई।जिसमें चंगर क्षेत्र की सात पंचायतों के प्रभारी जिलापरिषद सदस्य मीना राणा ,पूर्व जिला परिषद सदस्य संजय कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत लपियाणा सविता देवी,वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता अशोक भारती, उपप्रधान मनजीत सिंह राणा, उप प्रधान बुद्धि सिंह, चंगर कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सुरजन सिंह सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित मुद्दों, पंचायत स्तर पर संगठन की मजबूती तथा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ...