पालमपुर निवासी डॉ. विकास राणा को ‘यंग साइंटिस्ट अवार्ड–2026’ से सम्मानित किया गया
पालमपुर निवासी डॉ. विकास राणा को ‘यंग साइंटिस्ट अवार्ड–2026’ से सम्मानित किया गया हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा, तहसील पालमपुर के गाँव मलाहू के डॉ. विकास राणा को कृषि एवं पर्यावरण तकनीकी विकास संस्था (KPTVS) सोसाइटी द्वारा प्रतिष्ठित ‘यंग साइंटिस्ट अवार्ड–2026’ से सम्मानित किया गया है। डॉ. विकास राणा पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग में ICSSR पोस्ट-डॉक्टोरल फेलो हैं। यह सम्मान उन्हें उनके शोध कार्य और अकादमिक योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है। यह पुरस्कार ‘लाइफ साइंसेज, एग्रीकल्चर, एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट सॉल्यूशंस (LAECS–2026)’ विषय पर आयोजित होने वाले आठवें विश्व सम्मेलन के पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा। यह सम्मेलन 24 से 26 अक्टूबर 2026 तक विश्वविद्यालय राजस्थान, जयपुर में आयोजित होना है। इस सम्मेलन में जीव विज्ञान, कृषि, पर्यावरण एवं जलवायु से जुड़े विषयों पर कार्य करने वाले शोधकर्ता, शिक्षाविद् और विशेषज्ञ भाग लेंगे। डॉ. राणा को यह सम्मान उनके पीएचडी शोध-प्रबंध “सतलुज-यमुना विभाजक क्षेत्र में जीविकोपार...