भाजपा का आरोप उपचुनावों पर 35 करोड़ का खर्च, इसकी पूरी जिम्मेवारी मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के उपर : राकेश

 भाजपा का आरोप उपचुनावों पर 35 करोड़ का खर्च, इसकी पूरी जिम्मेवारी मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के उपर : राकेश

निर्दलियों का इस्तीफा समय पर नहीं किया मंजूर, प्रदेश पर पड़ेगा आर्थिक बोझ


मुख्यमंत्री ने अपनी राजनीतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए यह खेल खेला

शिमला, भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर से विधायक राकेश जम्वाल ने कहा की हिमाचल प्रदेश में जब से कांग्रेस पार्टी की सरकार सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी है लगातार हिमाचल प्रदेश के खजाने पर फिजूल का बोझ डाल रही है जिसके कारण प्रदेश का धन बर्बाद हो रहा है और विकास बाधित हो रहा है। तीन आजाद विधायकों ने अपने पद से 22 मार्च, 2024 को इस्तीफा दिया और माननीय विधान सभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि वे इस्तीफे को मंजूर करें। 22 मार्च से लेकर 3 जून तक यह त्याग पत्र मंजूर नहीं किए गए और 2 जून को लोकसभा व विधान सभा के उपचुनाव सम्पन्न हुए और 3 जून को तीन विधायकों के इस्तीफे मंजूर कर लिए गए। काश यह इस्तीफे 30 अप्रैल से पूर्व स्वीकार कर लिए जाते तो यह तीनों उपचुनाव लोकसभा चुनाव के साथ सम्पन्न हो जाते परन्तु कांग्रेस की सुखविन्द्र सरकार ने केवल अपनी राजनीतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए इन त्यागपत्रों को लटकाकर रखा। अब विचारणयी प्रश्न यह है कि यह तीन इस्तीफे स्वीकार हो गए और 6 माह के भीतर-भीतर यह 3 उपचुनाव होंगे और प्रत्येक चुनाव में कम से कम 10-12 करोड़ रू0 सरकारी खर्चा आएगा अर्थात 35-36 करोड़ रू0 का बोझ हिमाचल के खजाने पर पड़ेगा।

भाजपा ने यह सीधा-सीधा आरोप लगाया कि यह जो 35 करोड़ रू0 का खर्च होगा इसकी पूरी जिम्मेवारी मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के उपर आती है। उन्होनें ने ही अपनी राजनीतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए यह खेल खेला है। प्रदेश के खजाने पर अनचाहा बोझ डालने के लिए मुख्यमंत्री की निंदा की जाती है। इससे पहले भी अपने दोस्तो को मित्रों को लाभ देने के लिए अनेक-अनेक कैबिनेट के दर्जे बांटे गए, गैर कानूनी तौर पर 6-6 मुख्य संसदीय सचिव लगाए गए जिसका प्रदेश सरकार का करोडों-करोड़ रू0 का व्यय हो रहा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर