ज्वाली 13 वर्षीय छात्र के गले में फंसा गुब्बारा

ज्वाली 13 वर्षीय छात्र के गले में फंसा गुब्बारा

( भरमाड़ : राजेश कतनौरिया )

उपमंडल जवाली के अधीन सरकारी पाठशाला सिद्धपुरघाड़ के 13वर्षीय आठवीं कक्षा के छात्र विवेक कुमार पुत्र तिलक राज के गले में गुब्बारा फंसने का मामला उजागर हुआ है। प्राप्त जानकारी अनुसार विवेक कुमार घर से स्कूल को आते समय स्कूल गेट के बाहर गुब्बारा फुला रहा था कि अचानक गुब्बारा छात्र के गले में फंस गया। छात्रों द्वारा शोर मचाने पर स्कूल अध्यापक गेट के बाहर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि छात्र के गले में गुब्बारा फंस गया है और छात्र को सांस लेने में दिक्कत आ रही है। मौके पर ही स्कूल स्टाफ छात्र को एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने बच्चे की हालत को नाजुक देखते हुए ऑक्सीजन लगाकर अमनदीप अस्पताल पठानकोट में रेफर कर दिया। 

स्कूल प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि बच्चा सुबह घर से स्कूल आ रहा था कि गेट के बाहर  गुब्बारा फुलाते हुए अचानक गुब्बारा गले के अंदर फंस जाने की सूचना जैसे ही स्कूल स्टाफ को लगी  तो स्कूल स्टाफ गेट के बाहर गए और तुरन्त हरनोटा के एक निजी अस्पताल में बच्चे को पहुंचा दिया। उन्होंने कहा कि सभी स्कूल स्टाफ ने अपनी तरफ से बच्चे के इलाज के लिए 50हजार रुपए तक की मदद की है उन्होंने कहा कि बच्चा ठीक होना चाहिए आगे भी जो मदद होगी, वो की जाएगी। 

वहीं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव शिक्षा विभाग नीरज भारती को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने भी बच्चे के लिए 50हजार की आर्थिक सहायता भेजी है। परिजनों ने पूर्व सीपीएस नीरज भारती स्कूल स्टाफ व स्कूल स्टाफ का भी आभार जताया है। 


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल