बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में कवि सम्मेलन का आयोजन

 बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में कवि सम्मेलन का आयोजन


मंडी  भाषा एवं संस्कृति विभाग मंडी द्वारा बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता जानी-मानी शास्त्रीय संगीतकार व कलाकार प्रो0 शुक्ला शर्मा ने की।

जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया ने बताया कि कार्यक्रम में 32 कवियों ने अपनी कविताएं प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में गंगा राम राजी ने आलोक नाथ की कविता मेरी जवानी के दिन एक कविता का पाठ किया। मुरारी शर्मा ने बसंत को तो आना है, शीर्षक कविता सुनाकर एक सुंदर संदेश दिया जबकि रता लाल शर्मा ने हंसी के फव्वारे हास्यप्रद चुटकुले सुनाकर सबका मनोरंजन किया। निर्मला चंदेल ने महाकुंभ तीर्थो के राजा प्रयाग राज गंगा जमुना से नहीं जलेंगे अधिकार पर कविता पढ़ी, जबकि विनोद गुलेरिया ने गल सुणी जा मेरी गल सुनाई जा मिंजो बड़ी याद आउंदी बापू तेरे घरा दी मंडयाली कविता सुनाकर सबका मन मोह लिया। कृष्णा ठाकुर ने ये क्या हो रहा है बढ़ते नशे के प्रभाव की चिंता व्यक्त की तथा युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जबकि आर के गुप्ता ने आग कविता नामक सुंदर पहाड़ी कविता सुनाई।

इसके अतिरिक्त दक्षा शर्मा, सुरेन्द्र मिश्रा, कृष्ण चंद महादेविया, रतन लाल शर्मा, रूपेश्वरी शर्मा, हरपिंदर कौर इत्यादि ने भी कविताएं सुनाकर श्रोताओं का मनोरंजन किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बाबा राजा राम मंदिर रैहन में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन