हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया मनाली में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा - Smachar

Header Ads

Breaking News

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया मनाली में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा

 हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया मनाली में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा 


मनाली : ओम बौद्ध /

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने मनाली में बाढ़ ग्रसित इलाके का दौरा किया। उन्होंने वशिष्ट, समाहन व मनाली गांव में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित लोगों से भी मिले और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ प्रभावितों का हर संभव मदद कर रही है। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश को 2023 से भी अधिक नुकसान हुआ है। प्रदेश का कोई भी जिला बाढ़ आपदा से अछूता नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि भरमौर में फंसे तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए चिनुक हेलीकॉप्टर लगाया गया है। उम्मीद है कि आज शाम तक सभी यात्रियों को निकाल लिया जाएगा। इस दौरान तीर्थ यात्रियों के लिए खाने पीने व रहने की व्यवस्था निःशुल्क की जा रही है। तीर्थ यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए कैबिनेट मंत्री जगत नेगी को विशेष रूप से नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि मनाली कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सड़कों की बदहाली को लेकर मैं स्वयं एनएचएआई के संपर्क में हूं। उन्होंने कहा कि जिला कुल्लू के सेब बागवानों की परेशानी से भली भांति परिचित हूं। सेब को मंडी तक पहुंचाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे है। जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि राहत कार्यों पर तेजी लाए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पूर्ण रूप से मकान क्षतिग्रस्त हुए है उन्हें मकान बनाने के लिए सात लाख व घरेलू समान के लिए 70 हजार नगद दिए जाएंगे। 

इससे पहले विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने मनाली पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया और बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी दी।

कोई टिप्पणी नहीं