हिमाचल की बेटी ने रूस में लहराया परचम: जूडो खिलाड़ी आयात शर्मा ने वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में किया भारत का प्रतिनिधित्व!
हिमाचल की बेटी ने रूस में लहराया परचम: जूडो खिलाड़ी आयात शर्मा ने वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में किया भारत का प्रतिनिधित्व!
मनाली : ओम बौद्ध /
देवभूमि हिमाचल प्रदेश की होनहार बेटी, आयात शर्मा ने रूस के निझनी नोवगोरोद में आयोजित प्रतिष्ठित वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल असेंबली 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व कर राज्य और देश को गौरवान्वित किया है। कटराईं के राजकीय माध्यमिक वरिष्ठ विद्यालए की 17 वर्षीय छात्रा आयात, इस वैश्विक सम्मेलन में चुनी गई कुछ भारतीय युवा नेताओं में से एक थीं।
आयात शर्मा न केवल एक राज्य स्तरीय जूडो खिलाड़ी हैं, बल्कि उन्हें फायरबॉल एक्सट्रीम चैलेंज की राष्ट्रीय टीम के लिए भी शॉर्टलिस्ट किया गया है। चयन प्रक्रिया सफल होने पर वह इस वर्ष दिसंबर में इटली में होने वाले एफ एक्स सी वर्ल्ड कप 2025 में भी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
वो असेंबली 2025 दुनिया के सबसे बड़े युवा मंचों में से एक है, जिसका आयोजन रूस की फेडरल एजेंसी फॉर यूथ अफेयर्स (Rosmolodezh) ने किया। इस वर्ष इसमें 120 देशों से 2000 से अधिक प्रतिभागियों और 40 देशों के 215 विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।
इस प्रतियोगिता में शिक्षा,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मीडिया पर 80 से अधिक इंटरैक्टिव सत्र आयोजित हुए। और
मेंटरशिप कार्यक्रम और 34 देशों के ब्लॉगरों का अंतर्राष्ट्रीय कंटेंट हब लॉन्च किया गया। साथ ही 412 प्रतिभागियों द्वारा एक विश्व रिकॉर्ड स्तर का 'फिजिटल डांस' (डिजिटल-फिजिकल एकीकरण) प्रस्तुत किया गया।
आयात शर्मा ने इस दौरान वैश्विक युवाओं के साथ संवाद किया, एक खिलाड़ी के रूप में अपने अनुभव साझा किए, और खेल व युवा नेतृत्व में भारत की बढ़ती उपलब्धियों को उजागर किया। उन्होंने विश्व मंच पर हिमाचल के युवाओं की प्रतिभा और आकांक्षाओं को भी प्रस्तुत किया।
रूसी उप प्रधानमंत्री दिमित्री चेर्नीशेंको ने सत्रों की अध्यक्षता की, जहाँ युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने संदेश में इस असेंबली को मित्रता और वैश्विक सहयोग का प्रतीक बताया आयात ने बताया कि भारत और हिमाचल का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए एक अविस्मरणीय सम्मान है। जूडो मैट से लेकर FXC वर्ल्ड कप की तैयारी तक, और अब रूस के विश्व मंच तक — इस यात्रा ने सिखाया है कि खेल, विचार और नेतृत्व के लिए युवाओं की कोई सीमा नहीं होती।”
उन्होंने अपने कोच विजय ठाकुर और मेंटर श्री उत्सव सोनी सर को निरंतर प्रेरणा देने और श्री मेहर चंद आचार्य को उनके मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया।
वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल असेंबली का अगला संस्करण क्रास्नोयार्स्क में आयोजित किया जाएगा। आयात की यह उपलब्धि हिमाचल और पूरे देश के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।
कोई टिप्पणी नहीं