रामनवमी: भारतीय संस्कृति की शक्ति का प्रतीक
रामनवमी: भारतीय संस्कृति की शक्ति का प्रतीक
आज दिनांक 01 अक्टूबर 2025 को नवीन शारदीय ऊर्जाओं से परिपूर्ण राम नवमी के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय शिवनगर के संस्कार क्लब द्वारा 'रामनवमी: भारतीय संस्कृति की शक्ति का प्रतीक' विषय पर व्याख्यान, संवाद, हवन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। संस्कार क्लब की संयोजक डॉ. नीतिका शर्मा ने सभी को राम नवमी की शुभकामनायें देते हुए विद्यार्थियों को राम नवमी का अर्थ, उद्देश्य और महत्व बताते हुए इसे युवाओं में शक्ति जागरण का प्रतीक माना। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ संगीता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को भगवान राम के आदर्श को जीवन में अपनाने का सन्देश देते हुए मर्यादा और शक्ति के संतुलन को बनाएं रखने को वास्तविक प्रगति बताया। इसके बाद महाविद्यालय में हवन किया गया जिसमें सभी ने आहुति देते हुए पर्यावरण की शुद्धि का आह्वान किया और सामाजिक कल्याण की कामना के साथ अपने भीतर की बुराइयों की भी आहुति दी। अंत में प्राचार्य महोदया ने प्रसाद वितरण के साथ सभी को राम नवमी की पुनः शुभकामनायें दी।
कोई टिप्पणी नहीं