शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई

 शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई 


शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में 01/12/2025 को रेड रिबन क्लब द्वारा महाविद्यालय में 2 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली निकाली । इस रैली में विद्यार्थियों ने एड्स जैसी जानलेवा बीमारी को प्रदर्शित करते और इसके समाधान को दर्शाते पोस्टर्स प्रदर्शित किए तथा हाथों में नारा लेखन की तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए रैली में भाग लिया। प्राचार्य प्रोफेसर पंकज सूद ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को एड्स के बारे में जागरूक किया। ऐसी गतिविधियों का मकसद युवा पीढ़ी को सही जानकारी देकर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाना है। रेड रिबन क्लब के समन्वक डॉक्टर बोविंदर कटोच ने अपने संबोधन में कहा कि युवा पीढ़ी को एड्स जैसी जानलेवा बीमारी से और इसके दुष्प्रभावों से कैसे बचा जा सकता है। यह रैली रेड रिबन क्लब के समन्वयक डॉक्टर बोविंदर कटोच ,डॉ मीनाक्षी ठाकुर तथा प्रोफ़ेसर मनीषा शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई। इस रैली में लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग