राजेन्द्र कुमार गौतम ने संभाला सरकाघाट एसडीएम का कार्यभार

 राजेन्द्र कुमार गौतम ने संभाला सरकाघाट एसडीएम का कार्यभार


मंडी : अजय सूर्या /

हिमाचल प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2022 बैच के अधिकारी राजेन्द्र कुमार गौतम ने आज सोमवार को एसडीएम सरकाघाट के तौर पर अपना कार्यभार संभाला। राजेन्द्र गौतम इससे पूर्व जिला हमीरपुर के बड़सर में बतौर एसडीएम सेवाएं दे रहे थे। वह उपमण्डल सरकाघाट के 42वें एसडीएम होंगे। नए एसडीएम को कार्यकारी एसडीएम व तहसीलदार मुनीष कुमार ने प्रभार सौंपा। राजेन्द्र गौतम इससे पहले एसडीएम धर्मपुर व सरकाघाट में बतौर बीडीओ भी सेवाएं दे चुके हैं। सर्वप्रथम इन्होंने एसी-टू-डीसी जिला किन्नौर के रूप में सेवाएं दी थी।


एसडीएम सरकाघाट का कार्यभार संभालने के उपरांत उन्होंने उपमण्डल के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों से उपमण्डल के सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय सहयोग व योगदान का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वह सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए टीम भावना से जिले का विकास करेंगे, ताकि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्या के शीघ्र समाधान के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही उपमंडल के सभी विभागों के अधिकारियों से बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं व अन्य जानकारियां लेकर रुके हुए कार्यों को पूरा किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग