कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार को इंटक प्रदेश प्रवक्ता डीआर जोशी ने दी बधाई

 कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार को इंटक प्रदेश प्रवक्ता डीआर जोशी ने दी बधाई 


मनाली : ओम बौद्ध /

इंटक प्रदेश प्रवक्ता डीआर जोशी ने कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार को बधाई देते हुए कहा कि हाईकमान ने नेतृत्व क्षमता वाले व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपी है। प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा कि विनय कुमार एक अनुभवी, जमीनी और संगठनात्मक क्षमता से परिपूर्ण नेता हैं। जिन्होंने लंबे समय तक पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। जोशी ने विनय कुमार को अध्यक्ष बनाने पर

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे,पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी सहित समस्त शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि विनय कुमार के अध्यक्ष की बागडोर संभालने पर कांग्रेस पार्टी में जोश भर गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एवं संगठन में बेहतर तालमेल से संगठन मजबूत होगा। 

जोशी ने कहा कि विनय कुमार को राजनीति का लंबा अनुभव विरासत में मिला है। रेणुका विधानसभा क्षेत्र से उनके पिता छह बार विधायक रहकर जनता की सेवा कर चुके हैं और अब विनय कुमार ने विधायक के रूप में न केवल जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया बल्कि संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। जोशी ने कहा कि विनय कुमार के पास तीन वर्षों तक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्य करने का अनुभव है, जिसका सीधा लाभ अब पार्टी को संपूर्ण प्रदेश में मिलेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग