कैलाश बोधि स्कूल ने नवाजे अपने मेधावी छात्र

 कैलाश बोधि स्कूल ने नवाजे अपने मेधावी छात्र

समाजसेवी राज कुमार पहुंचे मुख्य अतिथि, रंगारंग कार्यक्रमों की रही धूम


 मनाली : ओम बौद्ध /

कैलाश बोधि स्कूल सिमसा मनाली का सालाना समारोह रविवार को धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि समाज सेवी राज कुमार राणा मघर रहे। उन्होंने कहा कि ये बच्चे देश का भविष्य है। उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद व स्कूल की अन्य गतिविधियों में भी बढ़चढकर भाग लें। उन्होंने स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। नन्हे बच्चों के रंगारंग कार्यक्रमों ने भी खूब समा बांधा। 

प्रधानाचार्य तीर्था बहादुर घीसिंग ने स्कूल का वार्षिक लेखा-जोखा पेश किया। उन्होंने कहा कि स्कूल के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों में भी स्कूल का नाम रोशन कर रहे है। उन्होंने कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों व अभिभावकों का स्वागत किया। स्कूल प्रबंधन 10 बच्चों को निःशुल्क शिक्षा भी प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि गुणात्मक शिक्षा पर बल दिया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग