नगरोटा सूरियाँ परिसर में आयोजित सात दिवसीय एन एन एस केम्प का उल्लास के साथ समापन

नगरोटा सूरियाँ परिसर में आयोजित सात दिवसीय एन एन एस केम्प का उल्लास के साथ समापन


नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /

जिला कांगड़ा के तहत पीएम  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगरोटा सूरियां में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हो गया। इस अवसर पर आयोजित एक सादे समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान सतीश मैहरा का भव्य स्वागत किया। समारोह का आगाज़ दीप प्रज्ज्वलित और स्वागत गीत के साथ किया गया। एन‌एस‌एस के स्वयंसेवकों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम अधिकारी सुदेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 दिसंबर से शुरू हुए सात दिवसीय शिविर में स्वच्छता अभियान, तंबाकू निषेध, यातायात नियमों आदि विषयों पर विभिन्न वक्ताओं द्वारा सैशन लिए गए। मुख्य अतिथि सतीश मैहरा ने स्वयंसेवकों से अनुशासित होकर आगे बढ़ने के लिए आहवान किया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए स्कूल प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में शिविर की महता और उपयोगिता के बारे में बताया और शिविर के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए कार्यक्रम आयोजकों व स्वयंसेवकों की प्रशंसा करते शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर प्रवक्ता पुनीत मंडल, मंजीत सिद्धू, अर्चना धीमान, केवल धीमान, राकेश कुमार बबलू, अनिल चौधरी, शिव कुमार, सौरव आदि सहित समस्त स्कूल प्रशासन भी उपस्थित रहा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर