आरएसएस पर वार… क्योंकि अपने कामों का बचाव नहीं कर पा रही कांग्रेस’: भाजपा प्रवक्ता राकेश शर्मा

 आरएसएस पर वार… क्योंकि अपने कामों का बचाव नहीं कर पा रही कांग्रेस’: भाजपा प्रवक्ता राकेश शर्मा


राकेश शर्मा का कांग्रेस पर सीधा वार: ‘नेक नीयत नहीं, नकारात्मक राजनीति ही कांग्रेस की पूंजी — नेगी की छीछालेदर टिप्पणी वही मानसिकता दिखाती है’

‘मोदी की वैश्विक छवि कांग्रेस को चुभती है, इसलिए संघ पर कीचड़— क्योंकि परिवारवाद की दुकान बंद हो रही’

बयानबाज़ी में टॉप, काम में फ्लॉप— कांग्रेस की राजनीति अब सिर्फ़ ज़हर उगलने तक सीमित’: भाजपा

धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा ने मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा आरएसएस के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार न काम में कुछ कर पाई, न भाषा में मर्यादा रख पाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दयनीय स्थिति इतनी गहरी हो चुकी है कि अब उन्हें राष्ट्रसेवा में समर्पित संगठनों पर कीचड़ उछालकर ही सियासत ज़िंदा लगती है।


राकेश शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दुनिया का सबसे बड़ा, अनुशासित और राष्ट्रनिर्माण में सबसे प्रभावशाली संगठन है—जिसका सौ वर्षों का इतिहास सेवा, त्याग, समाजनिर्माण और राष्ट्रसमर्पण से भरा है।

इसीलिए कांग्रेस बौखलाई हुई है। क्योंकि वह न संघ जितना अनुशासन दे सकी, न भाजपा जैसा नेतृत्व पैदा कर सकी, शर्मा ने कहा।


उन्होंने नेगी पर सीधा वार किया: काम शून्य, ज्ञान कम—लेकिन ज़हर उगलने में कांग्रेस के नेता टॉपर! नेगी की टिप्पणी कांग्रेस की टूटती नसों का सबूत है।”


राकेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को सबसे अधिक चुभता है कि आज भारत के सबसे लोकप्रिय और विश्व-पटल के सबसे प्रभावशाली नेता नरेंद्र मोदी राजनीतिक परिवारवाद से नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा और संघ की तपस्या से निकले नेता हैं।

“कांग्रेस को यह हमेशा खलता रहा है। क्योंकि वहां नेतृत्व जन्मसिद्ध अधिकार है, योग्यता से नहीं,” उन्होंने कहा।


शर्मा ने चुनौती देते हुए कहा कि नेगी जी पहले हिमाचल की जनता को जवाब दें—तीन साल की सरकार ने दिया क्या? सिर्फ़ हवाई घोषणाएं, झूठे वादे और जनता की उम्मीदों पर पानी।


भाजपा प्रवक्ता ने चेतावनी दी कि राष्ट्रसेवा में लगे संगठन पर झूठे और घृणास्पद शब्दों का प्रयोग न राजनीतिक मर्यादा है और न जनता इसे स्वीकार करेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित