स्कूलों के पाठ्यक्रम में आपदा प्रबंधन शामिल करने का फैसला स्वागत योग्य - आकाश नेगी
स्कूलों के पाठ्यक्रम में आपदा प्रबंधन शामिल करने का फैसला स्वागत योग्य - आकाश नेगी ( शिमला गायत्री गर्ग ) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 1949 से ही राष्ट्र हित छात्र हित और समाज हित में कार्य करती आई है व ऐसा कोई भी निर्णय जो इन सभी को प्रभावित करता हो उसपर अपना पक्ष हमेशा रखती आई है , हम सभी भलीभांति परिचित है की पिछले वर्ष हिमाचल में आपदा के कारण भरी नुकसान हुआ तथा जान - माल दोनो की ही क्षति हिमाचल को पहुंची ऐसे में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा स्कूली शिक्षा में ही आपदा प्रबंधन को पाठ्यक्रम में शामिल करना एक स्वागत योग्य निर्णय है और विद्यार्थी परिषद इसका पुरजोर स्वागत करती है | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने बयान जारी करते हुए कहा की हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में आपदा प्रबंधन कोर्स का पाठ्यक्रम छात्रों को आपदा से निपटने के लिए प्रभावी तैयारी व प्रतिक्रिया के लिए पर्याप्त नहीं है। यह बच्चों को इसके लिए पर्याप्त ज्ञान व कौशल नहीं दे रहा है। इसे स्वयं राजस्व विभाग के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ ने माना है। इसलिए पाठ्यक्रम में संशोधन कर इसे प्रभावी बनाने का ...