संदेश

बालीचौकी में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन, सरकार की नीतियों के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

चित्र
  बालीचौकी में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन, सरकार की नीतियों के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी मंडी : अजय सूर्या /  सराज विधानसभा क्षेत्र के बालीचौकी में बुधवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान जयराम ठाकुर स्वयं कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए और प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवाया। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर जनहित से जुड़े मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए विभिन्न नीतियों के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया। जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि भाजपा जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों और गलत फैसलों के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता जनता की आवाज बनकर संघर्ष करते रहेंगे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारे लगाए...

बालीचौकी में नव निर्वाचित पंचायती राज प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित

चित्र
  बालीचौकी में नव निर्वाचित पंचायती राज प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित मंडी : अजय सूर्या / सराज विधानसभा क्षेत्र के बालीचौकी मंडल में पंचायती राज संस्थाओं के नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने नवनिर्वाचित पंचायती राज प्रतिनिधियों को सम्मानित करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जयराम ठाकुर ने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण जमीनी इकाइयां हैं। गांव के स्तर पर जनता से सीधे जुड़ी इन संस्थाओं की भूमिका क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान में अहम होती है। उन्होंने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अपने-अपने क्षेत्रों की जनता की सेवा और विकास कार्यों को प्राथमिकता दें। पंचायती राज चुनावों को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार की चुनाव करवाने की मंशा शुरू से स्पष्ट नहीं थी। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक अधि...

फोरलेन निर्माण और मानसून की चुनौतियों को लेकर सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने NHAI अधिकारियों के साथ की बैठक

चित्र
  फोरलेन निर्माण और मानसून की चुनौतियों को लेकर सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने NHAI अधिकारियों के साथ की बैठक नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने अपने निजी कार्यालय जसूर में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में क्षेत्र में चल रहे फोरलेन निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति, निर्माण की गति तथा मानसून के दौरान सामने आ रही विभिन्न चुनौतियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान सांसद ने फोरलेन परियोजना के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों से निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के साथ-साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह परियोजना क्षेत्र के लोगों के लिए लंबे समय तक महत्वपूर्ण यातायात सुविधा उपलब्ध करवाएगी। मानसून के दौरान फोरलेन और संबंधित सड़कों पर जलभराव, भूस्खलन तथा सड़क क्षतिग्रस्त होने की समस्या भी बैठक में प्र...

सिविल अस्पताल फतेहपुर में मरीजों के हॉल के बाथरूम गंदे, बिजली व्यवस्था भी बदहाल

चित्र
  सिविल अस्पताल फतेहपुर में मरीजों के हॉल के बाथरूम गंदे, बिजली व्यवस्था भी बदहाल फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / फतेहपुर सिविल अस्पताल फतेहपुर में मरीजों के एडमिट होने वाले हॉल के बाथरूमों की सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बाथरूमों में गंदगी के चलते अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों के साथ-साथ उनके तीमारदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि अस्पताल में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए, क्योंकि गंदगी के कारण असुविधा के साथ-साथ संक्रमण का खतरा भी बढ़ सकता है। वहीं, मरीजों के हॉल में पर्याप्त बिजली व्यवस्था न होने की शिकायत भी सामने आई है। खासकर रात के समय रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था न होने से मरीजों और तीमारदारों को दिक्कतें पेश आती हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए बिजली और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं बेहद आवश्यक हैं, ऐसे में इन व्यवस्थाओं में कमी से उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिविल अस्पताल क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में...

स्वच्छ पेयजल की सुविधा के लिए विधायक रणबीर सिंह निक्का ने भेंट किए दो वॉटर कूलर

चित्र
  स्वच्छ पेयजल की सुविधा के लिए विधायक रणबीर सिंह निक्का ने भेंट किए दो वॉटर कूलर जसूर : राकेश शर्मा / जसूर, नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में विधायक रणबीर सिंह निक्का ने बुधवार को कृष्ण कुश्ती अकादमी, कोटपलाहड़ी तथा शिव मंदिर, ग्राम भटका (कोपड़ा) के लिए दो वॉटर कूलर भेंट किए। इन वॉटर कूलरों के माध्यम से अकादमी में प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों तथा शिव मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर कृष्ण कुश्ती अकादमी के संचालक सूरजन सिंह, कोपड़ा पंचायत से अनूप सिंह, जोगिंदर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने विधायक रणबीर सिंह निक्का का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध करवाना जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है। विशेष रूप से कुश्ती अकादमी में नियमित रूप से अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों के लिए पेयजल की उचित व्यवस्था आवश्यक है। वहीं, शिव मंदिर परिसर में भी विभिन्न अवसरों पर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की आवाजाही रहती...

रिटायर अफसरों पर मेहरबानी, बल्ह के विकास पर सुक्खू सरकार की बेरुखी : इंद्र सिंह गाँधी

चित्र
 रिटायर अफसरों पर मेहरबानी, बल्ह के विकास पर सुक्खू सरकार की बेरुखी : इंद्र सिंह गाँधी अफसरों की संख्या घटाने का फरमान, लेकिन सेवानिवृत्त अधिकारियों को वर्षों से एडवाइजर बनाकर कैबिनेट जैसी सुविधाएं—सरकार की कथनी और करनी में अंतर अजय सूर्या मंडी: बल्ह विधायक इंद्र सिंह गाँधी ने सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। एक तरफ मुख्यमंत्री आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों की संख्या कम करने की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वर्षों पहले सेवानिवृत्त अधिकारियों को एडवाइजर बनाकर सरकारी सुविधाएं दी जा रही हैं। सरकार बताए कि यह कैसा मितव्ययिता अभियान है। इंद्र सिंह गाँधी ने कहा कि बल्ह विधानसभा क्षेत्र के साथ लगातार अन्याय किया जा रहा है। सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र में कोई नया बड़ा विकास कार्य शुरू नहीं हो पाया है। पिछली सरकार और उनके प्रयासों से शुरू किए गए विकास कार्य ही किसी तरह आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बल्ह की जनता को नई योजनाओं और नए प्रोजेक्ट की उम्मीद थी, लेकिन सरकार की नाकामी के कारण विकास की गति पूरी तरह धीमी पड़ गई है।...

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नूरपुर ने राष्ट्रपति और राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

चित्र
 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नूरपुर ने राष्ट्रपति और राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन  (नूरपुर:-विनय महाजन)  नूरपुर प्रदेश के उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद कथित रूप से शुद्धिकरण और हवन करने के मामले पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नूरपुर ने कड़ा विरोध जताया हैl  इस संबंध में 19 अगस्त 2026 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नूरपुर द्वारा भारत के माननीय राष्ट्रपति और हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल को एसडीएम नूरपुर के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया गया हैl कार्यक्रम की शिरकत पूर्व विधायक अजय महाजन  की l इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नूरपुर के अध्यक्ष संदेश डडवाल के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि 7 अगस्त 2026 को हल्द्वानी, उत्तराखंड में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद कुछ भाजपा नेताओं/व्यक्तियों द्वारा रैली स्थल पर शुद्धिकरण अनुष्ठान और हवन किया गया थाl ज्ञापन में कहा गया है कि इस तरह का आचरण राजनीतिक संगठन, उसके प्रतिनिधियों और भारत के लोगों की गरिमा और भावनाओं को ठेस पहुँचा सकता है...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: