राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रिकांगपिओ में आयोजित होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रिकांगपिओ में आयोजित होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम


उपायुक्त दिलाएंगे शपथ, भाषण प्रतियोगिता सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जाएंगे आयोजित

उपायुक्त किन्नौर सुरिंदर सिंह राठौर ने बताया कि 13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस (नेशनल वोटर डे) के अवसर पर 25 जनवरी 2023 को बचत भवन रिकांगपिओ में प्रातः 10ः30 बजे जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम “वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम” है।

यह जानकारी उपायुक्त ने आज यहाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस तेलंगी, कोठी, ख्वांगी, रिकांगपिओ-1 व 2, युवारंगी और शुदारंग के मतदाताओं सहित पंचायत संस्थानों, शैक्षणिक संस्थानों, युवा मंडलों आदि की सहभागिता से मनाया जायेगा।    

उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन नए मतदाताओं में मतदान के प्रति जारूगता लाने के लिए हर वर्ष किया जाता है, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के माध्यम से लोकतांत्रिक प्रणाली को सुदृढ़ किया जा सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक किया जाएगा।

उपायुक्त ने बताया इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जायेंगे। इन प्रतिभागियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ भी दिलाई जाएगी।

इस अवसर पर उपमण्डल दण्डाधिकारी कल्पा डॉ मेजर शशांक गुप्ता, नायब तहसीलदार निर्वाचन इंद्र सिंह के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग