घास काटने गई दो महिलाओं पर भालू ने किया हमला, 1 की हुई मौत, दूसरी गंभीर रूप से घायल

घास काटने गई दो महिलाओं पर भालू ने किया हमला, 1 की हुई मौत, दूसरी गंभीर रूप से घायल




( चम्बा : जितेन्द्र खन्ना )

चम्बा : जिला चम्बा की ग्राम पंचायत धिमला के अंतर्गत कलवारा जंगल में शुक्रवार सुबह घास काट रही दो महिलाओं पर भालू ने हमला कर दिया है। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुई है। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज चम्बा में पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। घायल महिला को मेडिकल कॉलेज चम्बा में प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार रोजमर्रा की भांति शुक्रवार सुबह भी पिंकी देवी पत्नी सरनो और ठांठी देवी पत्नी लहर सिंह दोनों निवासी गांव दलपा डाकघर बकाणी घर से कुछ दूर घास काटने के लिए गई हुई थीं। सुबह समय करीब 9 बजे अचानक दोनों पर भालू ने हमला कर दिया। उनके चिल्लाने की आवाज सुनते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को तुरंत मेडिकल कॉलेज चम्बा ले आए। जहां चिकित्सकों ने पिंकी देवी को मृत घोषित कर दिया जबकि ठांठी देवी को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया है। कुंडी खंड के वनपाल तिलक राज ने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने स्वयं मेडिकल कॉलेज पहुंचकर वन विभाग की ओर से घायल को 5 हज़ार रुपए जबकि मृतक के परिजनों को 10 हज़ार रुपए की फौरी राहत दे दी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा