ओवरटाइम व नाइट भत्ता के लिए 2 करोड़ जारी, एचआरटीसी ड्राइवर-कंडक्टरों को मिली बड़ी राहत

ओवरटाइम व नाइट भत्ता के लिए 2 करोड़ जारी, एचआरटीसी ड्राइवर-कंडक्टरों को मिली बड़ी राहत 


(शिमला: गायत्री गर्ग)

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के ड्राइवरों और कंडक्टरों को लंबे इंतजार के बाद बड़ी राहत मिली है। राज्य सरकार ने एक महीने के ओवरटाइम और नाइट ओवरटाइम भत्ता के भुगतान के लिए 2 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जानकारी दी कि हाल ही में एचआरटीसी चालक यूनियन के साथ हुई बैठक में उनकी मांगों पर गंभीरता से चर्चा की गई थी। बैठक के बाद कर्मचारियों के हित में तुरंत निर्णय लेते हुए यह राशि जारी करने के आदेश दिए गए

उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाएगा, बल्कि यह भी दर्शाता है कि सरकार उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। उपमुख्यमंत्री ने दोहराया कि कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के हितों की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी लंबित मुद्दों का समयबद्ध समाधान किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त