दुर्घटनाग्रस्त पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा गहरा शोक व्यक्त किया - Smachar

Header Ads

Breaking News

दुर्घटनाग्रस्त पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा गहरा शोक व्यक्त किया

 दुर्घटनाग्रस्त पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा गहरा शोक व्यक्त किया


शिमला : गायत्री गर्ग /

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में मरोतन से घुमारवीं जा रही संतोषी निजी बस पर शुक्र खड्ड के किनारे बरठीं में भल्लू पुल के पास पहाड़ी से भूस्खलन का मलबा गिर गया। मलबा गिरने से बस की छत उड़कर खड्ड के किनारे जा पहुंची। वहीं सारा मलबा बस पर आ गया। जिससे बस पूरी तरह मलबे की चपेट में आ गई। खबर लिखे जाने तक बस के अंदर से अभी तक 15 शव निकाले गए हैं। दो बच्चियों और एक बच्चे को सुरक्षित निकाला गया है। इनमें से एक बच्ची की मां दुर्घटना में मारी गई है। बेटियों का प्रारंभिक उपचार बरठीं अस्पताल में चला हुआ है। बस में सवार थे 35 यात्री बताया जा रहा है कि करीब 35 लोग बस में सवार थे। घटना करीब साढ़े छह बजे हुई है। बस में मरोतन बरठीं, घुमारवीं और बीच के स्टेशनों के लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि बस में 35 के करीब सवारियां थी। चालक और परिचालक की मौत हो चुकी है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। 


भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बस दुर्घटना पर किया गहरा शोक व्यक्त


दुर्घटनाग्रस्त पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रो प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, सांसद सुरेश कश्यप, कंगना रनौत, राजीव भारद्वाज, हर्ष महाजन, इंदु गोस्वामी, महामंत्री सिकंदर कुमार, संजीव कटवाल, पायल, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, रणधीर शर्मा, त्रिलोक जमवाल, सुरेश चंदेल, राकेश जमवाल, विपिन परमार, कर्ण नंदा, स्वदेश ठाकुर ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सरकार एवं भाजपा का पूर्ण संगठन इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मज़बूती से खड़ा है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं