एक्ट ह्यूमेन संस्था ने जयसिंहपुर में 15 दिव्यांगों को लगाए कृत्रिम अंग
एक्ट ह्यूमेन संस्था ने जयसिंहपुर में 15 दिव्यांगों को लगाए कृत्रिम अंग
जयसिंहपुर दिव्यांगजनों की सहायता और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय संस्था 'एक्ट ह्यूमेन' द्वारा जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के दौरान कुल 15 जरूरतमंद व्यक्तियों को कृत्रिम अंग (Artificial Limbs) लगाए गए।
इस पुनीत कार्य में संस्था की अध्यक्ष हरलीन कौर ने मुख्य भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम ने पात्र लोगों की जांच कर उन्हें आधुनिक तकनीक से निर्मित कृत्रिम अंग स्थापित किए। प्रदेश सरकार के आयुष एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने कार्यक्रम में विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने संस्था की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए अध्यक्ष हरलीन कौर को सम्मानित किया और अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की मदद के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
संस्था की ओर से जानकारी दी गई कि आगामी फरवरी माह में मंत्री यादविंद्र गोमा के जन्मदिन के शुभ अवसर पर जयसिंहपुर में एक और विशाल शिविर का आयोजन प्रस्तावित है। इसका उद्देश्य क्षेत्र के उन सभी पात्र लोगों तक पहुँचना है जो किसी कारणवश कृत्रिम अंगों से वंचित रह गए हैं।
चेहरे कृत्रिम अंग प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ये अंग वजन में काफी हल्के और उपयोग में बेहद प्रभावी हैं। उन्होंने बताया कि इन कृत्रिम अंगों की मदद से अब वे अपने दैनिक कार्यों को करने में आत्मनिर्भर महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर संस्था के अन्य सदस्य और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं