विद्युत निरीक्षणालय विभाग में विनोद ठाकुर को पदोन्नति, वरिष्ठ सहायक बने - Smachar

Header Ads

Breaking News

विद्युत निरीक्षणालय विभाग में विनोद ठाकुर को पदोन्नति, वरिष्ठ सहायक बने

 विद्युत निरीक्षणालय विभाग में विनोद ठाकुर को पदोन्नति, वरिष्ठ सहायक बने


 सुंदरनगर : अजय सूर्या /

हिमाचल प्रदेश विद्युत निरीक्षक विभाग में कार्यरत क्लर्क विनोद ठाकुर को विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिश पर वरिष्ठ सहायक (क्लास-III, नॉन गजटेड) के पद पर पदोन्नत किया गया है। मुख्य विद्युत निरीक्षक, हिमाचल प्रदेश द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार उन्हें पे-लेवल-11 पर नियमित आधार पर यह पदोन्नति प्रदान की गई है।


पदोन्नति के उपरांत विनोद ठाकुर को सहायक विद्युत निरीक्षक कार्यालय, सुंदरनगर, जिला मंडी में तैनात किया गया है। आदेश के अनुसार उन्हें 15 दिनों के भीतर पद ग्रहण करना होगा। साथ ही नियमों के तहत उन्हें यात्रा भत्ता (टीटीए) एवं ज्वाइनिंग टाइम की सुविधा प्रदान की जाएगी। वेतन निर्धारण हेतु एफआर-22 के अंतर्गत विकल्प एक माह के भीतर प्रस्तुत करना होगा। यह आदेश विभाग की पूर्व स्वीकृति एवं सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद जारी किया गया है।


विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह पदोन्नति विनोद ठाकुर की कड़ी मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। पदोन्नति की सूचना मिलते ही उनके परिजनों, मित्रों और सहकर्मियों में खुशी का माहौल है।

कोई टिप्पणी नहीं