कांग्रेस नेताओं द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर की जा रही टिप्पणियां उनकी घटिया मानसिकता का प्रतीक हैं।
कांग्रेस नेताओं द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर की जा रही टिप्पणियां उनकी घटिया मानसिकता का प्रतीक हैं।
हिमाचल सरकार के मंत्री जगत सिंह नेगी संघ लगातार अनर्गल और विवादित बयान दे रहे हैं। कांग्रेस अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए अब देश की सबसे सम्मानित संस्थाओं पर कीचड़ उछालने लगी है। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज नरयाल ने जारी ब्यान में कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दुनिया का सबसे बड़ा एंव अनुशासित और राष्ट्र निर्माण में समर्पित संगठन है, जिसने पिछले 100 वर्षों में सेवाएं, शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा राहत और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य किए हैं। कांग्रेस के नेता हर बार वही गलती दोहराते हैं। जगत सिंह नेगी भी उसी टूटी हुई राजनीतिक सोच के प्रतिनिधि हैं। जगत सिंह नेगी पहले अपनी सरकार की विफलताओं पर बोलें, फिर आर.एस.एस. की बात करें। पार्टी और संघ के स्वयंसेवक किसी भी प्रकार की गलत टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रदेश सरकार के सामने बेरोजगारी, महंगाई, पैंशनरों की देनदारियां है जिसे समय पर चुकता करने में सरकार पूरी तरह से विफल है। देश को विभाजित करने वाली कांग्रेस पार्टी आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसे राष्ट्र निर्माण में लगे संगठन पर निराधार और अशोभनीय टिप्पणियां कर रही है, जिसे भाजपा स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करती रही है और कई बार हिंदू विरोधी और राष्ट्रहित के विरुद्ध गतिविधियों में शामिल पाई गई है। विदेशी ताकतों के साथ कांग्रेस की सांठगांठ के आरोप भी समय समय पर सामने आते रहे हैं। कांग्रेस के नेता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ- जो वर्षों से राष्ट्रहित, सेवा और सामाजिक एकता के लिए समर्पित है-उस पर मनगढ़ंत, काल्पनिक और आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं। यह भाषा समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा। यह कांग्रेस पार्टी के चरित्र और तुष्टीकरण की राजनीति को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि ऐसी सोच प्रदेश और देश की सामाजिक एकता के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज को बांटने वाली राजनीति का प्रत्येक स्तर पर विरोध करेगी और राष्ट्रहित में कार्य करने वाले संगठन तथा देशभक्त समाज के सम्मान की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहेगी।


कोई टिप्पणी नहीं